Sridevi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 8 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी यादें फैंस और उनके परिवार के दिलों में जिंदा हैं। आज श्रीदेवी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर सभी को श्रीदेवी की याद सता रही है। एक्ट्रेस अगर आज जिंदा होतीं, तो उनकी उम्र 62 साल होती। हालांकि, उन्होंने 54वें जन्मदिन के बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनके पति बोनी कपूर सोशल मीडिया पर उनके लिए कुछ खास पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट
बोनी कपूर ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दिवंगत पत्नी की एक तस्वीर शेयर की। ये फोटो श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की है। इसे शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, ‘हां, आज तुम 62 की नहीं हुई हो। तुम 26 की हो। हैप्पी बर्थडे। हम अभी भी तुम्हारे सभी हैप्पी बर्थडे दोबारा जी रहे हैं।’ इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बोनी कपूर के दिल में उनके लिए आज भी वही प्यार है। वो अपनी पत्नी को बर्थडे विश करना नहीं भूले और न ही उन्हें स्पेशल फील करवाने का मौका अपने हाथ से जाने दिया।
श्रीदेवी के जन्मदिन पर दिखा पति का प्यार
इसके अलावा बोनी कपूर ने एक और पोस्ट शेयर किया है। अब उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की एक अनसीन पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये फोटो एक्ट्रेस के 27वें जन्मदिन की है। फोटो में बोनी कपूर श्रीदेवी को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि श्रीदेवी उन्हें प्यार से डांटती हुई दिख रही हैं। इस फोटो के पीछे की कहानी भी बोनी कपूर ने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वो कैसे श्रीदेवी को उस वक्त स्पेशल फील करवाने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Atif Aslam ने अपने अब्बू को कहा आखिरी अलविदा, इमोशनल पोस्ट में छलका सिंगर का दर्द
बोनी ने रिवील किया श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी का किस्सा
बोनी कपूर ने लिखा, ‘1990 में चेन्नई में श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी थी। जब मैंने उन्हें 26वें जन्मदिन की बधाई दी थी, जबकि वो उनका 27वां जन्मदिन था, ताकि उन्हें ये महसूस हो कि वो जवान हो गई हैं और ये एक कॉम्पिलमेंट था कि हर गुजरते दिन के साथ वो और भी जवान होती जा रही हैं। लेकिन उन्हें लगा कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा हूं।’ 1990 में बोनी कपूर ने जो किया था आज भी उन्होंने श्रीदेवी को उसी तरह से विश किया है। वो श्रीदेवी को 62 की नहीं 26 साल की बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
49 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines