Where is Jigar Actor Hussain Khan: अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी को कई फिल्मों में साथ में देखा गया है. ऑनस्क्रीन इनकी केमिस्ट्री भी कमाल की रही है. ऐसे में इस जोड़ी की फिल्म ‘जिगर’ क्या आपको याद है? इसे साल 1992 में रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज को 33 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था. इसमें उनके साथ फिरोज खान भी होते हैं, जिन्हें ‘महाभारत’ के अर्जुन के लिए जाना जाता है. उनकी और अजय देवगन की फिल्म में दुश्मनी भी कमाल की होती है. वहीं, फिल्म में एक और कलाकार होता है, जो ट्रेंड मार्शल आर्ट रेसलर होते हैं और फिरोज खान के छक्के छुड़ा देते हैं. लेकिन, फिरोज धोखे से उन्हें मार देते हैं और रीढ़ की हड्डी तोड़ देते हैं और वह व्हील चेयर पर नजर आते हैं.
अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए और फिर भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको उनके बारे में बता देते हैं. वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर हुसैन खान थे, जिन्हें आपने कई फिल्मों में फाइटिंग करते हुए देखा है. वह बतौर विलेन काफी पसंद किए जाते रहे हैं. हुसैन ने अजय देवगन की ‘जिगर’ में बाबा ठाकुर यानि अजीत खान के बेटे का रोल प्ले किया है. उन्हें इस रोल में काफी पसंद किया गया था. उन्हें उस दौर में बॉलीवुड का ब्रूस ली कहा जाता था. जिस दौर में बड़े-बड़े हीरोज सिक्स पैक एब्स और बॉडी बिल्डिंग के बारे में ज्यादा कुछ जानते भी नहीं थे. उस समय ये अपनी फिटनेस से स्क्रीन पर लाइमलाइट चुरा ही लेते थे. ऐसे में चलिए उनके बारे में बताते हैं वो कहां हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद…’, देशभक्ति के नारे से गूंजेगा 2026! ‘बॉर्डर 2’ समेत इन फिल्मों का दिखेगा बोलबाला
हुसैन खान का असली नाम
हुसैन खान का असली नाम खोसोरो खलीपनाह है. वह ईरान के रहने वाले हैं और वहीं रहकर उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी. इसके बाद इंडिया में लोगों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए आ गए थे. इनकी पर्सनैलिटी, और बेमिसाल बॉडी ने कई फिल्म डायरेक्टर्स को इनकी तरफ अट्रैक्ट किया, जिसके बाद उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘जानी दुश्मन’ मिली थी, जिसे 1989 में रिलीज किया गया था. उन्होंने बाद में ‘जुर्रत’, ‘शिवा’, ‘मिस्टर बॉन्ड’, ‘खूनी महल’ और ‘घर जमाई’ जैसी फिल्मों में छोटे रोल प्ले किए थे. वह अधिकतर फिल्मों में विलेन की गैंग में फाइटर होते थे. खास बात ये है कि वह जिस भी फिल्म में होते थे उस फाइट सीक्वेंस में मार्शल आर्ट का टच जरूर आ जाता था.
‘जिगर’ की हिट का नहीं मिला फायदा
माना जाता है कि हुसैन खान के करियर के लिए ‘जिगर’ टर्निंग प्वॉइंट रही थी. वह फिल्मों में स्टंटमैन का काम करते थे. इसी दौरान एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की नजर उन पर पड़ गई थी. वह लंबे समय से बेटे अजय देवगन के साथ मार्शल आर्ट पर फिल्म बनाना चाहते थे. वीरू ने डायरेक्टर फारुख सिद्दीकी को अपने दिल की ये बात बताई और आखिरकार इन दोनों ने मिलकर फिल्म जिगर बनाने का फैसला किया. फिर वीरू ने डायरेक्टर फारुख सिद्दीकी को हुसैन खान का नाम सुझाया था. तब वह फिल्म में बाबा ठाकुर यानि अजीत खान के बेटे बने थे. इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था और लोगों ने नोटिस भी किया था लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिल पाया था और अन्य फिल्मों में भी उन्हें छोटे रोल के लिए ही कास्ट किया जाता था.
यह भी पढ़ें: 3 बार टाइटल-6 बार म्यूजिक कंपोजर बदले, 2 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जिसे बनने में लगे थे 6 साल
फिर हुसैन खान ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
‘जिगर’ में उनके काम को पसंद तो किया गया लेकिन, उन्हें आगे भी छोटे रोल ऑफर होते रहे. ऐसे में इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की कद्र ना होता देख उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने बॉलीवुड और इंडिया छोड़कर कनाडा जाने का फैसला किया. वह आखिरी बार फिल्म ‘कीमत’ में देखा गया था, जिसे साल 1998 में रिलीज किया गया था. वह अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ एक फाइट सीन में दिखे थे.
यह भी पढ़ें: ‘2026 का सबसे बड़ा गाना’, ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ का टीजर देख बोले लोग, दिल छू रही पहली झलक
कहां हैं हुसैन खान?
अब हुसैन कनाडा की राजधानी टोरंटो शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने अपना एक मार्शल आर्ट स्कूल खोल लिया. कई सारे स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी थी. अब हुसैन खान कनाडा के नागरिक बन चुके हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. उनके दो बेटे हैं. एक नाम आर्यन, दूसरे का नाम आमिर है. उनके जैसे ही उनके दोनों बेटे मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines