Waheeda Rehman On AR Rahman: म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में कम्युनल बायसनेस पर दिए बयान के बाद विवादों में घिरे हुए हैं. रहमान ने हाल ही में इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव बताया. अब उनके इसी बयान पर बहस छिड़ी हुई है. कईयों ने रहमान के इस बयान पर आपत्ति भी जताई तो कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया. ऐसे में अब वहीदा रहमान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, वहीदा रहमान ने हाल ही में स्क्रीन संग बात की. इस दौरान उनसे एआर रहमान के बयान को लेकर सवाल किया गया, जिस पर अभिनेत्री ने भी खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने इसके बारे में पढ़ा लेकिन वो इसकी गहराई में नहीं जाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि जब सब कुछ ठीक तल रहा है तो वो इस पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि हर देश में छोटी मोटी चीजों होती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: मौनी रॉय के बाद लाइव शो में मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, एक्ट्रेस ने आयोजक पर लगाए आरोप, FIR दर्ज
वहीदा रहमान बोलीं- ये हमारा मुल्क है
वहीदा ने आगे कहा कि किस पर भरोसा करें और कितना करें, अगर ये सच है या नहीं भी है तो इसमें इनवॉल्व क्यों होना है? एक्ट्रेस ने साफतौर से कहा कि वह इस उम्र में किसी भी चीज में इनवॉल्व नहीं होना चाहती हैं. उन्होंने शांति से रहने की सलाह दी और कहा कि ये हमारा मुल्क है.
वहीदा ने बताया एआर रहमान ने क्यों दिया ऐसा बयान
इसके साथ ही वहीदा रहमान ने आगे ये भी बताया कि शायद रहमान को उतना काम नहीं मिल रहा है. इसकी वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया. उन्होंने कहा कि काम ऊपर नीचे रहता है. एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि किसी नए या अलग व्यक्ति को लेकर आओ. इन सब चीजों की वजह से कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि अगर कोई बहुत ऊंचाई पर पहुंचा है तो ये जरूरी नहीं है कि वो वहीं पर रहेगा. उन्हीं को लोग लेंगे. उनका कहना है कि ऊपर नीचे चीजें होती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई Border 2, जानें अब तक का कलेक्शन
क्या बोले थे एआर रहमान?
इसके अलावा अगर एआर रहमान के बयान की बात की जाए तो उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क संग बातचीत करते हुए कहा था कि अब बॉलीवुड में उन लोगों के पास ताकत है, जो बहुत ज्यादा क्रिएटिव नहीं हैं. उनका कहना था कि पिछले 8 सालों से सत्ता का बदलाव हुआ, जो क्रिएटिव नहीं है. वो लोग फैसले रहे हैं. उन्होंने असमंजस जताते हुए कहा कि शायद सांप्रदायिक बात भी रही हो लेकिन उनके सामने किसी ने नहीं कहा. अब उनके इसी बयान पर बवाल मचा हुआ है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines