Varun Dhawan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस फिल्म को नए साल के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा. जी हां, फिल्म 1 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच अब आइए जानते हैं कि इस फिल्म से वरुण धवन का पत्ता क्यों साफ हुआ?
‘इक्कीस’ के लिए क्यों रिजेक्ट हुए वरुण धवन?
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने फिल्म की रिलीज से पहले इसकाे लेकर कई बातें साझा की हैं. ‘द हिंदू’ को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने वरुण धवन को लेकर भी बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर वरुण खूब एक्साइटेड थे. इतना ही नहीं बल्कि हमने इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन जब तक फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्टिंग पूरी हुई, तो कोरोना आ गया था और प्लान बदल गए.
क्या बोले डायरेक्टर?
डायरेक्टर ने आगे कहा कि जैसे-जैसे फिल्म की स्क्रिप्ट आगे बढ़ी, तो हमें अहसास हुआ कि कहानी के लिए एक्टर की उम्र बेहद जरूरी फैक्टर है क्योंकि कुछ सीन में लीड कैरेक्टर अरुण खेत्रपाल सिर्फ 19 साल के हैं. ऐसे में हमें फिल्म की कहानी के लिए एक नए चेहरे की जरूरत थी.
अगस्त्य नंदा को क्यों किया गया कास्ट?
इसके आगे उन्होंने कहा कि जब अगस्त्य नंदा को कास्ट किया गया था, तब वो सिर्फ 21 साल के थे. इसलिए वो इस रोल के लिए ज्यादा फिट थे. इसके अलावा अगस्त्य नंदा में एक और खासियत थी और वो ये कि उनकी आंखों में मुझे मासूमियत नजर आती है. गौरतलब है कि फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
जी हां, अरुण खेतरपाल ने महज 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया था. इस फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही समय रह गया है.
यह भी पढ़ें- Ikkis को मिला ये सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड की उम्मीदों पर उतरी खरी, फिर क्यों हटाया गया 15 सेकंड का डायलॉग?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
11 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines