The Raja Saab: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जिसका अंदाजा इसकी पहले दिन की कमाई से लगाया जा सकता है. जी हां, फिल्म ‘द राजा साब’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही भारत में कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन किन फिल्मों को पछाड़ा है?
ओपनिंग डे पर इन फिल्मों को चटाई धूल
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अपने आपमें एक मोटा कलेक्शन है. इसी के साथ इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. इसमें ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.
‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई और इसने मोटा कलेक्शन कर डाला है और एक सुपरहिट फिल्म बन गई है.
‘छावा’
इसके अलावा अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई थी, लेकिन ये ‘द राजा साब’ की पहले दिन की कमाई में पीछे है. ‘द राजा साब’ ने पहले दिन जहां 53.75 करोड़ रुपये कमाए, तो वहीं, ‘छावा’ ने 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
‘स्त्री 2’
इसके अलावा फिल्म ‘स्त्री 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
‘वॉर’
इस लिस्ट में फिल्म ‘वॉर’ भी शामिल है. हालांकि, ‘वॉर’ और ‘द राजा साब’ की कमाई में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन ‘वॉर’ पीछे है. फिल्म ‘वॉर’ ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये कमाए है. ‘द राजा साब’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
‘द राजा साब’ बनी 2026 की पहली 100 करोड़ी फिल्म
इसी के साथ अगर ‘द राजा साब’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com के अनुसार , फिल्म ने पहले दिन विदेशों में लगभग 26 करोड़ रुपये कमाए हैं. भारत में 54 करोड़ रुपये और 9 करोड़ रुपये (PP) के कुल कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो चुका है.
यह भी पढ़ें- 2026-27 में रिलीज होंगी 9 पैन-इंडिया फिल्में, शाहरुख खान से लेकर अल्लू अर्जुन तक का दिखेगा जलवा
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
10 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
1 day agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
1 day agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines