Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी. आज 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन उन्हें याद करके इमोशनल हो गई. आइए जानते हैं कि एक्टर की बहन ने क्या कहा?
श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सुशांत सिंह के बर्थडे पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में श्वेता सिंह ने सुशांत सिंह का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. श्वेता सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है.
क्या लिखा श्वेता ने?
श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि और मैं मुस्कुरा देती हूं क्योंकि भला मुझे उनकी याद कैसे आ सकती है जो मेरी धड़कन बन गए हैं. अब मैं हर पल उनकी धड़कन सुनती हूं, हर पल उन्हें जीती हूं, हर प्रार्थना, हर मौन, हर मुस्कान में उन्हें महसूस करती हूं और और कहीं ना कहीं मैं जानती हूं कि मैं हर दिन थोड़ा-थोड़ा उन्हीं की तरह बनती जा रही हूं.
बेहद इमोशनल है श्वेता का पोस्ट
श्वेता ने आगे लिखा कि उस हृदय को जो सोने जैसा प्योर था, उस आत्मा को जो असीम जिज्ञासु, कोमल, निडर और प्रकाशमान थी, मैं आपको नमन करती हूं, भाई. आपने सिर्फ एक जीवन नहीं जिया, आप एक ऐसी लय, एक ऐसा जीने का तरीका, एक ऐसा प्रकाश छोड़ गए हैं जो लाखों लोगों का मार्गदर्शन करता रहता है.
14 जून 2020 को हुआ था श्वेता का निधन
श्वेता ने लिखा कि सुशांत हर समय मेरे साथ हैं, हर सांस और हर पल में. उन्होंने अपने पोस्ट में और क्या लिखा? इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं. गौरतलब है कि 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह का निधन हो गया था. सुशांत के जाने के बाद उनका परिवार और फैंस आज भी मायूस हैं.
यह भी पढ़ें- 1 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जो क्राइम और थ्रिल से है भरी, Netflix पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines