हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sunny Leone के मथुरा में होने वाले कार्यक्रम की रोक की मांग, न्यू ईयर पार्टी पर बवाल, क्या है मामला?

Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा में एक कार्यक्रम होना था, जिसकी रोक की मांग उठी है. साथ ही आयोजकों पर कार्रवाई करने की अपील भी की गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन
Sunny Leone. image credit- social media

Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस की नए साल की पार्टी से पहले ही बवाल हो गया है. इतना ही नहीं बल्कि सनी की मथुरा एंट्री की रोक की मांग भी उठी है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या मामला है, जो एक्ट्रेस के मथुरा आने पर रोक की मांग उठी है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध

दरअसल, उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल के खास मौके पर सनी लियोनी का एक कार्यक्रम होना था, जिसको लेकर विवाद हो गया है. जी हां, मथुरा के साधु-संत इस कार्यक्रम का विरोध किया है. इतना ही नहीं बल्कि संतों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को रद्द करने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है.

एक्ट्रेस ने किया प्रमोशन

इसके अलावा अगर सनी की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इस इवेंट का प्रमोशन कर रही हैं. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस कार्यक्रम को लेकर मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने इस इवेंट को रोकने के लिए कहा है.

विज्ञापन

क्या बोले दिनेश फलाहारी महाराज?

उन्होंने लिखा कि ब्रजभूमि में हमारे अराध्य श्रीकृष्ण कन्हैया ने रासलीलाएं की हैं और नए साल के मौके पर इस कार्यक्रम में अश्लीलता और फूहड़ता परोसने की तैयारी रो रही है. मथुरा के होटल ललिता ग्राउंड और होटल दा ट्रक में पोर्न स्टार सनी लियोनी का ये इवेंट होने वाला था, जिसको लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है.

कार्यक्रम को निरस्त करने की मांग

दिनेश फलाहारी महाराज का कहना है कि दुनिया भर के सनातनी यहां आकर भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ करते हैं. ऐसे में इस तरह से कुछ लोग साजिश करके दिव्य गोलोक भूमि को बदनाम करना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने सनी लियोनी के कार्यक्रम को निरस्त कराकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या नया मोड़ आता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट…’, Tara Sutaria ने AP Dhillon संग वायरल हुए वीडियो पर किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola