Sunny Deol Superhit Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. इस बीच हम आपको सनी देओल की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 3 करोड़ में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बवाल काट दिया था और अपने बजट से 3 गुना ज्यादा कमाई की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ”बेताब”
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ”बेताब” है. इस फिल्म के सनी देओल के साथ अमृता सिंह भी नजर आई थी. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब सराहा गया था और एक्टिंग का भी लोगों का बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिया है.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
सनी देओल की इस फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को सिर्फ 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था. इस फिल्म की एक और खास बात ये है कि ये फिल्म सनी और अमृता दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी, जिसने थिएटर्स में खूब गदर मचाया था.
दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘बेताब’ उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने कई रिकॉर्ड तोड़े थे. सनी और अमृता की ये फिल्म आज से करीब 43 साल पहले रिलीज हुई थी. फिल्म की कमाई को देखकर हर किसी ने इसकी सरहाना की थी. आज भी अगर सनी और अमृता की फिल्मों की बात होती है, तो उसमें फिल्म ‘बेताब’ का नाम जरूर आता है.
यह भी पढ़ें- Border 2 को मिला संडे का फायदा, सनी देओल की फिल्म ने तीसरे दिन काटा गदर, कमाए इतने करोड़
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines