Sunny Deol Hit Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही है. हर कोई फिल्म देखने के बाद अपना-अपना रिव्यू देने में भी लगा हुआ है. इस बीच हम आपको सनी देओल की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे प्रोड्यूसर तक मिलना भारी हो गया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
सनी देओल की फिल्म ‘घायल’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ है. जी हां, यही वो फिल्म है, जिसे प्रोड्यूसर नहीं मिल रहे थे और हर किसी ने इस फिल्म पर पैसा लगाने से साफ इनकार कर दिया था. सनी देओल की ये फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी, जिसे एक बार फिर से सनी देओल को चमका दिया था.
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल में थे. इन दोनों के अलावा फिल्म में राज बब्बर, ओम पुरी, अमरीश पुरी और मौसमी चटर्जी सुपरस्टार्स ने भी बेहद अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था, लेकिन फिल्म को कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था.
धर्मेंद्र ने लिया था रिस्क
भले ही फिल्म सुपरस्टार निकली थी, लेकिन कोई भी इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार नहीं था. जब हर किसी ने फिल्म को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे, तब दिवंगत अभिनेता और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने इस रिस्क को लिया था. जी हां. धर्मेंद्र ने ही फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया था.
फिल्म ने किया था इतना कलेक्शन
इसके बाद जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतरी तो इसने कमाल ही कर दिया और ढाई करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 20 करोड़ रुपये की कमाई करके दिखाई. ये फिल्म इतनी कमाल की थी कि इसमें सनी देओल की दमदार एक्टिंग, इंटेंस परफॉर्मेंस और फिटनेस ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की वो फिल्म, जिसने तोड़ा सभी फिल्मों को रिकॉर्ड, किस ओटीटी कर सकते हैं स्ट्रीम?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines