Border 2 Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और इसने टिकट खिड़की पर गदर काट रखा है. इस बीच अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 121 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
ओपनिंग डे का कलेक्शन
अभी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है. इसी के साथ अगर फिल्म की बीते दो दिन की कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
दूसरे दिन की कमाई
इसके अलावा इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म के दो दिन के कलेक्शन के हिसाब से इसकी तीसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला है. तीसरे दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आने के बाद साफ हो जाएगा कि इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई कितनी रही है.
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
इसी के साथ अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर हर किसी का दिल जीत लिया. इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Palash Muchhal का एक और बड़ा फैसला, विज्ञान माने पर मानहानि केस के बाद किया ये काम
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines