Sonu Sood Deepfake Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) किसी न वजह से सुर्खियों में रहते हैं। खबर है कि कई दिनों से ट्रेंड में चल रहे डीप फेक वीडियो (Deep Fake Video) का अब सोनू सूद भी शिकार हो गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम डीप फेक वीडियो से जुड़ा था। इस बीच सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक्स पर अपना एक एक डीप फेक वीडियो शेयर किया है और फैंस से सावधान रहने की अपील की है। सोनू सूद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग में बिजी हैं।
सोनू सूद ने किया सतर्क
वीडियो में सोनू सूद को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि फिल्म ‘फतेह’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो फेक लोन की कहानी दर्शाती है। ये एक ऐसी घटना है, जहां कुछ लोग सोनू सूद बनकर एक्टर के परिवार और रिश्तेदारों से पैसे लेने की कोशिश कर रहे थे।सोनू सूद ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कई मासूम ऐसे अपराध का शिकार हो जाते हैं, एक्टर आगे लिखते हैं, मेरा आप सबसे अनुरोध है कि अगर आपके पास ऐसी कॉल आएं तो प्लीज सतर्क हो जाएं। सोनू सूद ने इस वीडियो के जरिए फैंस से देश में चल कर रहे साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया है। फैंस भी उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं, एक ने लिखा, ग्रेट मैन, दूसरे यूजर ने लिखा, सोनू सूद रियल आइडल।
ये भी पढ़ें-कौन है मिस्ट्री गर्ल, जो बनी ईशा देओल के पति भरत तख्तानी से अलग होने की मुख्य वजह
सच्ची घटना पर है सोनू सूद की अगली फिल्म
सोनू सूद (Sonu Sood) की फिल्म ‘फतेह’ की अगर बात करें तो इसमें सोनू सूद रियल एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में हॉलीवुड के एक्टर और स्टंटमैन ली विटकर भी हैं, एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे पहले ली विटकर के साथ फोटो शेयर की थी, सोनू सूद का ये दमदार अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines