सलमान खान और शक्ति कपूर के बीच रिश्ता लंबे समय से मनमुटाव वाला रहा है. दोनों की जोड़ी ने ढेरों फिल्मों में साथ काम किया है. मगर एक वक्त ऐसा आ गया था तब उनका रिश्ता खराब हो गया था. इनके बीच मनमुटाव उस समय हुआ जब शक्ति एक बड़े स्टिंग में फंस गए थे. इसके बाद एक्टर 2011 में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 5’ का हिस्सा बने थे, जिससे बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उस समय उनका रिश्ता और भी खराब हो गया था. ऐसे में अब एक्टर ने भाईजान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है.
दरअसल, शक्ति कपूर ने हाल ही में ‘द पावरफुल ह्यूमन’ के पॉडकास्ट में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 15 साल के बाद उनके और सलमान खान के रिश्ते अब कैसे हैं. इस बातचीत में एक्टर ने कहा कि अब सब अच्छा है. हेलो हेलो है. उन्होंने बताया कि सलमान के साथ अब उनके रिश्ते अच्छे हो गए हैं. उन्हें किसी से कोई दिक्कत नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘जानवरों की तरह…’, कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ का हंगामा; सिंगर ने बीच में रोका शो
शक्ति कपूर ने बताया 5 सालों से नहीं पी शराब
इसके साथ ही शक्ति कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उन्हें शराब छोड़े हुए 5 साल हो गए हैं. एक्टर ने बताया कि अब इंडस्ट्री में कोई शराबी नहीं है. ज्यादातर सेलेब्स अब हेल्थ फ्रीक हो चुके हैं. वो बॉडी बिल्डर्स बन चुके हैं. शक्ति कपूर ने कहा कि शुरुआती दौर में बहुत से स्टार्स सेट पर शराब पीकर आते थे.
क्या था सलमान खान संग शक्ति कपूर का विवाद?
बहरहाल, अगर सलमान खान और शक्ति कपूर के विवाद के बारे में बात की जाए तो इसकी शुरुआत तब हुई जब साल 2005 में शक्ति कपूर के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था. इसमें वो फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने सेक्शुअल फेवर की मांग कर रहे थे. ये मामला आग की तरह फैल गया था. इसके बाद सलमान और शक्ति कपूर के रिश्ते बिगड़ गए थे. कुछ सालों के बाद फिर जब 2011 में शक्ति कपूर ‘बिग बॉस 5’ का हिस्सा बने थे तो इस दौरान उन्हें सलमान और संजय दत्त ने शो में इग्नोर कर दिया था. इस बर्ताव से शक्ति काफी नाराज हुए थे. इसके बाद जब वो शो से बाहर आए थे तो उन्होंने सलमान पर गंभीर आरोप भी लगाए थे कि वह औरतों के साथ मारपीट करते हैं.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया क्रिसमस डे; Xmas ट्री के सामने दिए पोज
शक्ति कपूर के लिए क्या बोले थे सलमान खान?
इसके साथ ही शक्ति कपूर ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए कहा था कि सलमान खान को उनसे माफी मांगनी चाहिए. संजय दत्त और सलमान ने उन्हें ग्रीट नहीं किया था. जबकि सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा व्यवहार किया था. उनकी इस बात पर सलमान खान ने कहा था, ‘बिग बॉस को मानना पड़ेगा. शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया. हम तो कभी ना बुलाएं. मैं बताना चाहता हूं कि अगर वो मुझे अपने घर बुलाएं तो भी शायद मैं ना जाना चाहूं.’ हालांकि, सलमान खान, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर उनके शो में जा चुकी हैं. वह उनके साथ अच्छे से पेश आते हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
44 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines