Shahid Kapoor O’Romeo Teaser Released: शाहिद कपूर पिछले लंबे समय से मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में बीते दिन ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसके साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज करने की जानकारी शेयर की गई थी. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म ‘ओ रोमियो’ का अब टीजर जारी कर दिया गया है. ये एक्शन से भरपूर है, जिसे देखने के बाद ‘कबीर सिंह’ और ‘उड़ता पंजाब’ की याद आती है.
फिल्म ‘ओ रोमियो’ में अगर शाहिद कपूर के लुक और एक्शन की बात की जाए तो ये 1 मिनट 35 सेकंड का है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर एकदम ही खतरनाक अंदाज में हैं. उनकी बॉडी पर टैटू बने हुए दिख रहे हैं, जो ‘उड़ता पंजाब’ वाले हिपहॉप वाले शाहिद की याद दिलाता है. टीजर में क्लीयर नहीं होता है कि वह गैंगस्टर के रोल में हैं या फिर पुलिस के. लेकिन टीजर में एक चीज तो क्लीयर है कि जो भी हो रहा है वह आशिकी की वजह से हो रहा है. इसमें रोमियो की कहानी को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: कौन है यश की ‘टॉक्सिक’ में कार में दिखी मिस्ट्री गर्ल? डायरेक्टर ने चेहरा किया रिवील, नाम का भी हुआ खुलासा
एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी फिल्म ‘ओ रोमियो’ में हैं. वो कहती हैं, ‘इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो और अगर मर जाए तो चू…’. इसके बाद शाहिद का एक्शन वाला अवतार देखने के लिए मिल रहा है. उनके एक्शन मोड और गुस्सा ‘कबीर सिंह’ की याद दिलाता है. फिल्म के टीजर में खूब वॉयलेंस भी देखने के लिए मिला.
यहां देखिए शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का टीजर
7 सितारों की टोली से सजी है ‘ओ रोमियो’
बहरहाल, अगर ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें 7 सितारों की टोली सजी हुई है. इसमें शाहिद कपूर के साथ ही इसमें तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में हैं. इसमें सभी स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री और सस्पेंस देखने के लिए मिला.
यह भी पढ़ें: जब पाकिस्तानी कंपोजर की धुन से मिला भारतीय आवाजों का जादू, 4.55 मिनट का ये रोमांटिक गाना बना एवरग्रीन
वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
आपको बता दें कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ को वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज की जाएगी. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके पहले वैलेंटाइन्स वीक में शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज किया गया था, जिसमें कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया था. इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखी थी लेकिन फिल्म एवरेज साबित हुई थी. देखना होगा कि अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. आखिरी बार एक्टर को ‘देवा’ में देखा गया था, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines