Shah Rukh Khan Superhit Film: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. किंग खान की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको शाहरुख खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए आमिर खान के भांजे इमरान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इमरान को किस फिल्म के लिए अप्रोच किया था, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’
अभिनेता इमरान खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. इस दौरान इमरान ने कहा कि रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए उन्हें अप्रोच किया था. इमरान ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से शानदार कामयाबी मिली थी और हर डायरेक्टर उन्हें पसंद करने लगा था.
क्या बोले इमरान?
इस दौरान रोहित शेट्टी ने उन्हें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का ऑफर दिया. दोनों में फिल्म को लेकर खूब बातें हुई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई. दरअसल, इमरान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए इसके पीछे की वजह भी रिवील की. इमरान ने बताया कि फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को लेकर कई बार रोहित के साथ उनकी मीटिंग्स हुई, लेकिन क्रिएटिव तौर पर हमारी सोच मेल नहीं खा रही थी.
इस रोल के लिए मैं सही नहीं- इमरान
इमरान ने बताया कि जब रोहित ने उन्हें फिल्म की कहानी बताई, तो उसे सुनने में बहुत मजा आया, लेकिन मुझे अंदर से ये फील हुआ कि मैं इस रोल के लिए सही नहीं हूं. फिल्म की कहानी सुनने के बाद मुझे समझ आ रहा था कि रोहित किस तरह की कॉमेडी बनाना चाहते हैं और वो सच में फनी थी, लेकिन मुझे लगा कि मैं उसमें फिट नहीं हो पाऊंगा.
2013 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक
इतना ही नहीं बल्कि इमरान ने रोहित को साफ कह दिया था कि वो इस रोल के लिोए सही नहीं हैं और दोनों की ट्यूनिंग बैठ पाएगी. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान मुझसे कहीं बेहतर चॉइस थे और सच तो यह है कि मैं उनकी बराबरी कभी नहीं कर सकता. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की बात करें तो ये फिल्म 2013 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें- 5 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसमें दिखा भारतीय जासूसों का जज्बा, पाक के न्यूक्लियर मिशन को किया था फेल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
18 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
20 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
22 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 day ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines