बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी वजह से फैंस का दिल जीत ही लेते हैं. गुरुवार को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड चेकिंग के दौरान उनका चश्मा उतरवा देता है. इसके बाद उनका जो रिएक्शन सामने आता है. उसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. फैंस उनके मुरीद हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो भी सामने आया है. इंस्टेंट बॉलीवुड से किंग खान का वीडियो शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अभिनेता को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी रोकते हैं. चेकिंग के दौरान वो शाहरुख खान से चश्मे हटाने के लिए कहते हैं. इसके बाद शाहरुख को भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ को-ऑपरेट करते हुए देखा गया. एसआरके का रिएक्शन कमाल का होता है, जिसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 1 ही नाम पर बनीं 3 फिल्में, तीसरी ने जीता ऑडियंस का दिल; सीन्स से लेकर गाने तक बने कल्ट क्लासिक
ऐसा था शाहरुख खान का रिएक्शन
जब सिक्योरिटी गार्ड शाहरुख खान से चश्मा हटाने के लिए कहता है तो वो मुस्कुरा देते हैं और अपना चश्मा हटा देते हैं. सिक्योरिटी चेक पूरा होता है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी हंसते हैं और वो सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर हाथ रखकर निकल जाते हैं. किंग खान का ये जेस्चर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज
फैंस शाहरुख खान के हुए मुरीद
शाहरुख खान का ये वीडियो देखने के बाद फैंस उनके मुरीद हो गए हैं. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक ने लिखा, ‘सैल्यूट है…जीरो प्रतिशत एटिट्यूड है शाहरुख में. बिना देर किए उन्होंने सिक्योरिटी की बात सुनी.’ दूसरे ने लिखा, ‘यही वजह है कि वो किंग हैं.’ तीसरे ने लिखा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शाहरुख खान जानते हैं कि ये सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी है, जो वो ईमानदारी से कर रहा है.’ इसी तरह से लोग अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मर्दानी 3’ पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स हुए मालामाल
शाहरुख खान का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस मूवी में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. ये शाहरुख और सुहाना की साथ में पहली फिल्म है. इसको मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines