2000s के दौर में ढेरों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज गई हैं, वहीं उस समय या फिर 1990s में रिलीज हुई रोम-कॉम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अलग ही परफॉर्म करती रही हैं. शाहरुख खान को उस दौर में रोमांटिक हीरो का टैग मिला, जब उन्हें इंडस्ट्री का किंग ऑफ रोमांस कहा गया. ऐसे में आज आपको किंग खान और सलमान खान की उस रोमांटिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे दर्शकों से बहुत ही शानदार रिस्पांस मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से ढाई गुना से ज्यादा कमाई की थी. इसमें ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स भी थे. इस बनाने में 6 साल का वक्त लगा था.
23 साल पहले आई थी सलमान-शाहरुख खान की फिल्म
दरअसल, हम सलमान-शाहरुख खान की उस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी रिलीज को 23 साल हो चुके हैं और इसे 2002 में रिलीज किया गया था. फिल्म के करीब सभी गाने हिट रहे थे और भी लोग उन गानों को सुनना पसंद करते हैं. इसमें शाहरुख खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं. ये कोई और फिल्म नहीं बल्कि ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ थी. इसे बनाने में 6 साल का वक्त लगा था इसकी वजह भी खास थी.
यह भी पढ़ें: ‘2026 का सबसे बड़ा गाना’, ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ का टीजर देख बोले लोग, दिल छू रही पहली झलक
‘हम तुम्हारे हैं सनम’ को बनाने में क्यों लगे 6 साल?
बताया जाता है कि फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में 6 म्यूजिक कंपोजर थे. इसे बनाने में 6 साल का वक्त लगा था. इसमें 4 बार तो फिल्म कास्ट में बदलाव किए गए थे और 3 बार तो इसका टाइटल चेंज किया गया था. वहीं, 6 बार म्यूजिक कंपोजर को भी पिक एंड ड्रॉप किया गया था. निखिल विनय ने फिल्म का टाइटल ट्रैक दिया था. इस फिल्म के लिए डब्बू मलिक ने दो गाने ‘बस कुछ दिनों की बात है’, ‘दिल हो रहा दीवाना’ दिया था. फिर आए बाली भट्ट, जिन्होंने इस फिल्म का सेड सॉन्ग ‘कैसा सिला दिया वफा का’ दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘उन्हें सोलो करना चाहिए…’, Akshaye Khanna ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मांगे थे 21 करोड़? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, फिल्म में साजिद-वाजिद की जोड़ी ने ‘दिल छोड़ आया’ दिया था. इसमें चार फ्रेश कंपोजर थे वहीं, दो पुराने दिग्गज भी थे. इसमें बप्पी लहरी, जिन्होंने ‘गले में लाल टाई’ दिया था. इसके साथ ही नदीम-श्रवण ने ‘दिल चुराने मैं आ गया’ और आज भी लोगों की जुबान पर रहने वाले गाने ‘तारों का चमका गहना हो’ दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘वो घबराए हुए थे…’, शादी के खिलाफ थे अरशद वारसी के सास-ससुर, मुस्लिम लड़के के प्यार में थी बेटी
‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की कमाई
इसके साथ ही अगर ‘हम तुम्हारे सनम’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का गाना ही हिट नहीं था बल्कि इसमें माधुरी के साथ शाहरुख खान की केमिस्ट्री और सलमान संग ऐश्वर्या का कैमियो दर्शकों को खूब पसंद आया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 34.76 करोड़ की कमाई की थी जबकि इसका बजट 12 करोड़ था. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 22.26 करोड़ था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines