जब भी 1990s के दौर के एक्शन हीरो की बात होती थी तो इस लिस्ट में एक नाम अजय देवगन का टॉप पर लिया जाता था. उनके पिता वीरू देवगन एक्शन डायरेक्टर थे. इसलिए जब अजय ने फिल्मों में एंट्री की थी तो फिल्म ‘फूल और कांटे’ के जरिए उन्होंने धांसू और एक्शन अवतार में ही एंट्री मारी थी. उनका 30 साल पहले दो बाइक पर सवार होकर एंट्री करना आज भी फैंस को याद है. डेब्यू फिल्म से ही एक्टर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था और वो पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनका करियर डूबने की कगार पर आ गया था. चलिए बताते हैं फिर कैसे एक्टर की किस्मत पलटी.
दरअसल, अजय देवगन ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ के जरिए साल 1991 में एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. इसके गाने तो आज तक दर्शकों के जुबान पर हैं. हालांकि वो बात अलग है कि एक्टर अपने सक्सेस डेब्यू को ज्यादा लंबे समय तक देख नहीं पाए थे. क्योंकि ‘फूल और कांटे’ के बाद वो ‘जिगर’ में नजर आए थे और ये भी हिट रही थी. लगातार दो हिट के बाद अजय देवगन के करियर का संतुलन बिगड़ने लगा था और इसके बाद उन्होंने लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दी थी.
यह भी पढ़ें: सातवें नंबर पर खिसका ‘अनुपमा’, तीसरे पर आया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, जानिए नंबर वन पर कौन
अजय देवगन की 7 फ्लॉप फिल्में
अगर अजय देवगन की सात फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें ‘दिव्य शक्ति’, ‘बेदर्दी’, ‘प्लेटफॉर्म’, ‘संग्राम’, ‘शक्तिमान’, ‘दिल है बेताब’ और ‘एक ही रास्ता’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. उस समय इंडस्ट्री में शाहरुख खान, आमिर और सलमान खान जैसे स्टार्स का करियर पीक पर था. हर मेकर्स उनके साथ काम करना चाहता था. ऐसे में अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों से उनका करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था. उनके लिए इंडस्ट्री में टिके रहना मुश्किल हो रहा था. उस समय उन्हें ऐसी फिल्म की जरूरत थी, जो उनके करियर को पीक पर ला सके.
शाहरुख खान ने की रिजेक्ट
वहीं, इसी बीच फिल्म मेकर करण राजदान एक फिल्म लिख रहे थे, जो वो शाहरुख खान के साथ करना चाहते थे. इसमें उनके साथ एक और एक्टर तौर पर अजय देवगन थे, जिसका किरदार छोटा था. फिर जब उस फिल्म की कहानी किंग खान को सुनाई गई तो वो इसका एंड बदलना चाहते थे. शाहरुख का कहना था कि फिल्म के एंड में हीरोइन दूसरे हीरो को ही मिलनी चाहिए. बस इसी वजह से बात नहीं बन पाई थी.
यह भी पढ़ें: ‘द राजा साहब’ की कमाई 12वें दिन ही लाखों में सिमटी, ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का भी बुरा हाल
फिर अजय देवगन की पलटी किस्मत
इसके बाद करण राजदान ने अजय देवगन से कहा कि वो इस फिल्म में अब लीड हीरो के तौर पर काम करेंगे. वहीं अजय भी बिना किसी नखरे के इस रोल के लिए मान गए थे, जो आगे चलकर उनके करियर का मील का पत्थर बना था. इस फिल्म का टाइटल ‘दिलवाले’ था, जिसे 1994 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म 90s की कल्ट फिल्म साबित हुई थी. अजय के उस टूटे आशिक के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं. इसमें रवीना के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी.
यह भी पढ़ें: मिस इंडिया का जीता खिताब, फिर प्यार की खातिर कुर्बान कर दिया करियर! पहचाना कौन है ये हसीना?
2 करोड़ के बजट में की 6 गुना ज्यादा कमाई
आपको बता दें कि फिल्म ‘दिलवाले’ में अजय देवगन ने टूटे आशिक अरुण सक्सेना का रोल प्ले किया था. फिल्म में अरुण हीरोइन रवीना टंडन यानी कि सपना के प्यार में पागल हो जाता है. वहीं, इसमें सुनील शेट्टी भी सपोर्टिंग रोल में होते हैं. उनके किरदार का नाम इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. इस फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये था, जिसके बाद इसकी कमाई 6 गुना रही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था.
संबंधित खबरें
ओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines