Shah Rukh Khan At Joy Awards: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक किंग को लेकर खूब चर्चा होती है. इस बीच अब शाहरुख खान, सऊदी अरब में हुए जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए. इस इवेंट में किंग खान ने सऊदी अरब में छुट्टी मनाने को लेकर भी बात की. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने क्या कहा?
जॉय अवॉर्ड्स का हिस्सा बने शाहरुख खान
जॉय अवॉर्ड्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख का इस इवेंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में शाहरुख खान ने इवेंट का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की. इस दौरान किंग खान ने कहा कि यहां आकर हमेशा ही अच्छा महसूस होता है और अब ये पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गया है. फिर से यहां आकर खुशी हो रही है.
क्या बोले शाहरुख खान?
इसके अलावा शाहरुख खान ने फैंस से मिले प्यार पर भी बात की और कहा कि यहां के लोग मेरे काम को कितना पसंद करते हैं और ये सब कितने मिलनसार है और सभी कितना सम्मान और प्यार करते हैं ये जानकर बेहद खुशी होती है. इसके आगे किंग खान ने सऊदी में शूटिंग पर भी बात की.
मैं यहां पर जहां-जहां भी- शाहरुख खान
इस दौरान किंग ने कहा कि यहां की जगहें मुझे बेहद पसंद है और मैं यहां पर जहां-जहां भी गया हूं, मुझे वहां की संस्कृति, लोग और खाना बेहद पसंद आया है. मुझे यहां आकर हमेशा ही बेहद अच्छा लगता है. काश मैं और ज्यादा समय बिता पाता. शाहरुख खान ने आगे कहा कि लास्ट टाइम मैं जब यहां आया था, तो मैंने 12 दिन बिताए थे, लेकिन अब मैं यहां पर रुकना चाहता हूं.
फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में शाहरुख खान
किंग ने कहा कि काम के लिए लेकिन मैं यहां पर छुट्टी मनाना चाहता हूं. इसके अलावा अगर किंग खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस फिल्म का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- तलाक के बाद गायब हुए Jai Bhanushali? फैंस को हुई चिंता
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines