Sequel Movies In 2026: साल 2025 खत्म होने वाला है. इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं और इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर कमाल की परफॉर्मेंस दी है. इस बीच अब साल 2026 में आने वाली फिल्मों की भी जमकर बातें हो रही हैं. अगले साल यानी 2026 में कई फिल्मों की सीक्वल आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि 2026 में किन-किन फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं?
2026 में किन-किन फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं?
पति पत्नी और वो 2
साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ लोगों को खूब पसंद आई थी. इस बीच अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है. जी हां. मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग ला रहे हैं. फिल्म में दूसरे पार्ट में इसकी सारी कास्ट बिल्कुल नई है और इस फिल्म में आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘पति, पत्नी और वो 2’ 4 मार्च 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.
वेलकम टू द जंगल
साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट आने वाला है. इस फिल्म में अनिल और नाना तो नजर आएंगे, लेकिन इसकी बाकी कास्ट को बदल दिया गया है. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2015 में रिलीज किया गया, जो ‘वेलकम बैक’ के नाम से आया. अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट यानी ‘वेलकम टू द जंगल’ आ रहा है. अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है, लेकिन इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा.
दृश्यम 3
इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी साल 2026 में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट है.
आवारापन 2
इसके अलावा इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ भी साल 2026 में ही रिलीज किया जाएगा. साल 2007 में आई इस फिल्म में इमरान हाशमी ने बेहद कमाल का काम किया था. इतना ही नहीं बल्कि 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म में भी इमरान ही नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
धुरंधर 2
साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल भी 2026 में आएगा. फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी तय हुई है. हर किसी को इस फिल्म का पहला पार्ट बेहद पसंद आया है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी लोगों को खूब पसंद आएगा.
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट आने वाला है. जी हां, फिल्म का पहला भाग साल 2014 में रिलीज किया गया था. फिल्म के तीसरे पार्ट की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ को 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हर कोई इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
बॉर्डर 2
इसके अलावा साल 2026 में ‘बॉर्डर 2’ भी रिलीज के लिए तैयार है. जी हां, साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ फिल्म का दूसरा पार्ट अब अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुका है. इस फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी बेहद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होनी है.
यह भी पढ़ें- Amaal Mallik के साथ Malti Chahar का क्या रिश्ता? Bigg Boss 19 फेम ने खुद तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
46 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines