बॉलीवड की मशहूर जोड़ी कंपोजर-सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर अक्सर अपने किसी ना किसी गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनके रील्स वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. दोनों कपल गोल्स भी देते हैं. लेकिन, इस बार चर्चा में रहने की वजह कुछ और है. दोनों पश्चिम बंगाल में अपने नए साल के कॉन्सर्ट के बाद जब लौट रहे थे तो इस दौरान भीड़ उन पर हावी हो गई और हमला कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. इस चौंका देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है.
दरअसल, सचेत और परंपरा की जोड़ी ने एक कॉन्सर्ट पश्चिम बंगाल में किया. इस दौरान वेन्यू के बाहर निकलते समय भीड़ बेकाबू हो गई. लोग उन्हें देखने के लिए उनकी कार के सामने आ गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया. इतना ही नहीं, उनकी कार का पिछला शीशा तक तोड़ दिया. वायरल वीडियो क्लिप में परंपरा को परेशान देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: New Year 2026: भोजपुरी गानों के बिना अधूरा है नए साल का जश्न, देखिए पवन सिंह-खेसारी लाल के सॉन्ग्स की लिस्ट
सचेत-परंपरा की कार पर भीड़ ने किया हमला
वायरल वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पहली बार सचेत और परंपरा की कार पर हमला होता है तो वो परेशान हो जाते हैं. इसके बाद परंपरा फैंस से शांत होने के लिए कहते हैं और उन्हें न्यू ईयर भी विश करते हैं. लेकिन बेकाबू भीड़ काबू में नहीं आती है और दूसरी बार उनकी कार पर हमला करते हैं तो पीछे से कार का शीशा टूट जाता है. इसके बाद कपल परेशान हो जाता है. दोनों डरा हुआ महसूस करते हैं. वहीं, हमले के बाद पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश करती है. इस वीडियो को खुद परंपरा ने ही रिकॉर्ड किया है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ पर 27 दिनों के बाद चली कैंची, IB मंत्रालय ने लगाए 2 कट्स, फिर से रिलीज होगा फिल्म का नया वर्जन
कपल ने शेयर की थी कॉन्सर्ट की झलकियां
आपको बता दें कि घटना से पहले सचेत और परंपरा ने अपने कॉन्सर्ट का वीडियो भी शेयर किया था, जिसे साझा करने के साथ ही सिंगर ने कैप्शन दिया था कि सभी को नए साल की शुभकामनाएं और उनके साथ फैंस को खड़े रहने के लिए शुक्रिया भी अदा किया था. उन्होंने 2026 के लिए कामना की थी कि ये सभी के लिए स्वस्थ और अच्छा रहे.
यह भी पढ़ें: ‘अमिताभ नहीं बचते तो…’, ‘कुली’ के सेट पर एक्सीडेंट के बाद ताबीज पहनती थीं जया बच्चन, ससुर ने कही थी बड़ी बात
इन सेलेब्स पर भी भीड़ कर चुकी हमला
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स पर भीड़ कुछ ज्यादा ही हावी हो रही है. बीते कुछ दिनों में ये तीसरी घटना है जब किसी सेलेब पर भीड़ हावी हुई है. सचेत और परंपरा से पहले ‘द राजासाब’ के इवेंट में एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेर लिया था. उनका चौंका देने वाला वीडियो भी सामने आया था. वहीं, समांथा रुथ प्रभु को भी एक स्टोर लॉन्च के दौरान भीड़ ने घेर लिया था. इतना ही नहीं, थलापति विजय, कृति सेनन और श्रीलीला के साथ ही ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. श्रीलीला को तो भीड़ ने खींच तक लिया था.
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
1 day agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines