श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ को नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म से अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं और ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. ऐसे में बीती शाम ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. इसमें रेखा ने भी शिरकत की थी, जिनकी एंट्री ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी. इसके प्रीमियर में एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर प्यार लुटाते हुए देखा गया था.
फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने जब रेड कार्पेट पर शिरकत की तो वेटरेट एक्ट्रेस पर लोगों की निगाहें ही थम गई. वह गोल्डन साड़ी में चमक रही थीं. उनका शानदार लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था. उनकी ग्रैंड एंट्री ने सभी का दिल ही चुरा लिया. उनके चाहने वाले उन पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘इतिहास नहीं बदल सकती…’, सलमान खान की Battle Of Galwan के टीजर से बौखलाया चीन
अगस्त्य नंदा पर रेखा ने लुटाया प्यार
‘इक्कीस’ के प्रीमियर के दौरान रेखा ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो उन्होंने पहले तो फिल्म के पोस्टर में धर्मेंद्र की फोटो को नमन किया. उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह आगे बढ़ीं और तस्वीर में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फोटो को भी देखा और वह खुद को प्यार लुटाने से रोक नहीं पाईं. उन्होंने अगस्त्य की फोटो को प्यार से चूम लिया. उनका ये वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेखा का उनके प्रति अपनापन साफतौर से देखने के लिए मिला. अब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये दिल जीतने वाला पल वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘धुरंधर’ की चौथे सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई, बॉक्स ऑफिस पर थम रहा कलेक्शन?
सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है ‘इक्कीस’
इसके साथ ही अगर ‘इक्कीस’ की कहानी की बात की जाए तो ये एक बायोपिक है, जिसमें परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के योद्धा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी बहादुरी और साहस को बयां करती है. इसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जो अरुण खेत्रपाल के रोल में हैं. आपको बता दें कि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इसमें जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव भी अहम रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: कहां हैं ‘जिगर’ फिल्म का ये रेसलर? जिसने फिरोज खान के रिंग में छुड़ाए थे छक्के! पॉपुलैरिटी के बाद भी छोड़ी एक्टिंग
कब रिलीज होगी ‘इक्कीस’?
इतना ही नहीं, फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज की बात की जाए तो ये फिल्म नए साल 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे 1 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा, जिससे अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines