हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, नहीं मिल रही कोई VIP ट्रीटमेंट, चुटकुले सुना ऐसे काट रहे रातें

राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. एक्टर को बेल याचिका को भी खारिज कर दिया गया है और सोमवार तक के लिए सुनवाई को टाल जिया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं अभिनेता की जेल में रातें कैसी कट रही हैं.

विज्ञापन
राजपाल यादव को जेल में नहीं मिल रही कोई VIP ट्रीटमेंट (File photo)

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं, जिसके चलते अभिनेता को एक बार फिर से जेल की हवा खानी पड़ी है. 2018 में वह पहले भी तीन महीने जेल में रह चुके हैं. ऐसे में अब पैसे ना चुकाने की वजह से राजपाल को जेल में सरेंडर करना पड़ा है. बीते दिनों ही उनकी बेल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई भी हुई, जिसमें कोर्ट की ओर से उन्हें फटकार लगाई गई. एक्टर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया साथ ही सोमवार तक के लिए सुनवाई टाल भी दिया गया है. ऐसे में अब राजपाल तिहाड़ जेल में हैं. जेल में बंद कैदी भी उन्हें पाकर गदगद हैं. चलिए बताते हैं उनकी रातें कैसी कट रही हैं.

राजपाल यादव को लेकर जेल के प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वह जेल नंबर 2 में बंद हैं. जेल जाने के बाद वह 24 घंटे बेहद शांत रहे थे लेकिन अब कैदियों को हंसी-ठहाके लगवा रहे हैं. बीच-बीच में कैदियों की डिमांड पर राजपाल अपनी फिल्मों के कॉमेडी डायलॉग्स सुनाने लगते हैं. वह आम कैदी की तरह ही रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी हल्दी…’, वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर रहीं मृणाल ठाकुर? वेडिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

राजपाल यादव को नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट

इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक, राजपाल यादव को लेकर बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह बैरक से बाहर निकलने जिया जाता है. उनके फ्रैश होने के बाद चाय और नाश्ता भी दिया जाता है. दिनभर जेल के अंदर रहने के बाद शाम 7 बजे उन्हें रात का खाना दिया जाता है. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि राजपाल ने किसी तरह से अपने लिए बाहर से कोई सुविधा लेने के लिए अनुरोध तक नहीं किया. वह रातच को 10 बजे तक सो जाते हैं. सुबह 5-6 बजे के बीच उठ जाते हैं. सूत्रों ने ये भी जानकारी दी कि अधिकतर कैदी उनकी झलक पाने और पास आने की कोशिश में रहते हैं. उन्हें देखते ही कैदियों के चेहरे खिल उठते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बाप लेवल की फिल्म है’, ‘ओ रोमियो’ का आया फर्स्ट रिव्यू, जानिए कैसी है शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री

विज्ञापन

तय मेन्यू के मुताबिक मिलता है खाना

यही नहीं, राजपाल यादव को जेल में तय मेन्यू के मुताबिक ही खाना-पीना मिल रहा है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल जैसी चीजें शामिल हैं. वहीं राजपाल अपने जेल में आने के पीछे की वजह के बारे में भी पूछे जाने पर खुलकर बता देते हैं. एक्टर ने बैरक में कैदियों को ये तक कहा कि अच्छे समय में सब साथी थे लेकिन समय खराब आया तो किसी ने मदद नहीं की. एक्टर कैदियों को ये भी बताते हैं कि नीयत बेईमानी की नहीं थी लेकिन हालात ने उन्हें जेल के पीछे पहुंचा दिया. राजपाल को जेल में आम बंदी की तरह ही रहना पड़ रहा है, जो कि जेल मेनुअल है. इसमें सुबह तय समय पर उठना, हाजिरी, साफ सफाई और निर्धारित रुटीन का पालन शामिल हैं. इसमें किसी तरह की कोई ढील नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola