Prashant Tamang: रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का बीते दिन कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. प्रशांत तमांग के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया. सभी प्रशांत तमांग की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ प्रशांत की आखिरी फिल्म हो सकती है. आइए जानते हैं कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ के प्रशांत का क्या कनेक्शन है?
सलमान खान से कहा था- धन्यवाद
दरअसल, प्रशांत तमांग ने 7 नवंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में प्रशांत ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ का एक पोस्टर और एक क्लैपरबोर्ड शेयर किया है. साथ ही एक शूट की फोटो और एक ग्रुप फोटो शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रशांत ने इसके कैप्शन में लिखा था कि वाह, ये तो कमाल है, मैं बहुत एक्साइटेड हूं. धन्यवाद salmankhansir.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हिस्सा
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रशांत ने सलमान खान और ‘बैटल ऑफ गलवान’ से संबंधित हैशटैग यूज किए थे. प्रशांत के इस पोस्ट से साफ है कि वो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हिस्सा हैं. हालांकि, फिल्म में उनका क्या काम है, इसको लेकर जानकारी नहीं है. इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स ने अपना जमकर प्यार लुटाया है.
क्या बोले अनुप बिक्रम शाही?
वहीं, प्रशांत के बारे में बात करते हुए अभिनेता अनुप बिक्रम शाही ने बताया कि मैं उनसे ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर लगभग 4-5 दिनों के लिए मिला था और वो बेहद मिलनसार और शानदार इंसान थे. मैं उनसे सिर्फ 4-5 महीने पहले मिला था, मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है.
कोलकाता पुलिस में दी सेवा
गौरतलब है कि पिता के अचानक हुए निधन के बाद प्रशांत तमांग उनकी जगह पर कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हो गए थे. कोलकाता पुलिस में रहते हुए उन्होंने पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाना गाया था. प्रशांत ने 16 फरवरी 2011 को भारत के नागालैंड में फ्लाइट अटेंडेंट गीता थापा (मार्था एली) से शादी की थी. प्रशांत के निधन के बाद उनकी फैमिली में पत्नी गीता थापा और उनकी बेटी आरिया हैं.
यह भी पढ़ें- नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने दूसरी बार रचाई शादी! अब हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे, VIDEO VIRAL
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 hr agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
2 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
9 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
11 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines