Pankaj Udhas Love Story: ‘न कजरे की धार’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ से लेकर ‘जीए तो जीए कैसे’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले पंकज उधास आज इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने गजल की दुनिया में काफी नाम कमाया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जन्म 1951 में 17 मई को गुजरात के जेतपुर में एक जमींदार के घर हुआ था। उनकी लव स्टोरी बिलकुल एक फिल्म की तरह थी। जानिए उनकी अनसुनी लव स्टोरी।
यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas का निधन, सिंगर के परिवार ने सुनाई बुरी खबर
पड़ोस की फरीदा पर आया दिल
पंकज की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब पड़ोस में एक लड़की आई। उस लड़की का नाम था फरीदा। पंकज से उनकी मुलाकात खुद पड़ोसी ने ही कराई थी। धर्म को परे रखते हुए उनका दिल फरीदा पर आ गया था। उस समय वह ग्रैजुएशन कर रहे थे और फरीदा एक एयर होस्टेस थीं। दोनों में पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। फरीदा और पंकज की एक बात तो पक्की थी कि अलग धर्म के होने के बावजूद दोनों फैमिली के आशीर्वाद से ही शादी करना चाहते थे।
घरवालों की सहमति तक किया वेट
जब पंकज के घरवालों को यह बात पता चली तो उनका रिएक्शन पॉजिटिव था। जबकि, फरीदा के पेरेंट्स इस रिश्ते से राजी नहीं थे। वह पारसी थीं और इस कम्युनिटी में उन्हें कहीं बाहर शादी करने कि अनुमति नहीं थी। फिर भी दोनों ने यही सोचा कि शादी तब ही होगी तब दोनों के माता-पिता की सहमति होगी। घरवालों की सहमति से दोनों 11 फरवरी 1982 को शादी के बंधन में बंधे। इस तरह धर्म की दीवार को तोड़कर दोनों के प्यार की जीत हो गई।
परिवार ने शेयर किया पोस्ट
पंकज उधास की फैमिली की तरफ से नोट में लिखा गया है, ‘बहुत भारी मन से, हमें दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।’ इस नोट के साथ ही लिखा गया है कि ‘मुझे बहुत खेद है और ये विनाशकारी है! उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं जानती हूं कि कोई भी शब्द शांति नहीं दे सकते, हालांकि मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपके परिवार को श्री उधास जी की अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति दें। #TheEndOfAnEra’ ये नोट सिंगर की बेटी की तरफ से लिखा गया है।
संबंधित खबरें
Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
41 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
17 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
19 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
20 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
21 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines