O Romeo Trailer Review: इस साल 2026 में स्क्रीन पर कई ऐसी जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी में से एक जबरदस्त जोड़ी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की भी है. दोनों पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. उनकी पहली फिल्म एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी रिलीज में अभी काफी वक्त है लेकिन मूवी के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. अगर आप ‘एनिमल’ को वॉयलेंस फिल्म कहते हैं तो फिर इसके ट्रेलर को वॉयलेंस का बाप कहेंगे. चलिए बताते हैं शाहिद कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में…
शाहिद कपूर की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर साजिद नाडियाडवाला के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इसमें एक्टर का शानदार लुक और एक्शन अवतार देखने के लिए मिल रहा है. अगर आप शाहिद के गुस्से को देखेंगे तो आपको ‘कबीर सिंह’ की याद आती है, जो अपनी प्रेमिका के लिए क्रेजी होता. एक्शन के साथ ही उनका हिपहॉप स्टाइल ‘उड़ता पंजाब’ के साथ ही उनका सरफिरा अंदाज ‘हैदर’ की याद दिलाता है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा बेटा, मेरा बच्चा है…’, मां के बगल में बैठी महिला को पवन सिंह ने बताया ‘बहू’, इवेंट में मचा बवाल | Bhojpuri Talk
‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर में क्या है खास?
अगर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर की खास बात के बारे में बात की जाए तो इसमें काफी कुछ देखना मजेदार लगता है. पहले तो शाहिद कपूर का एक्शन, अंदाज, डांस और रोमांस कमाल लगता है. इसके साथ ही इसमें कई धांसू डायलॉग्स भी देखने के लिए मिलते हैं. वहीं, तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद की केमिस्ट्री कमाल लगती है. ट्रेलर में सबसे दिलचस्प फिल्म में विलेन बने अविनाश तिवारी लगते हैं. उनका अलग और शानदार अंदाज देखने के लिए मिलता है.
यहां देखिए ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर
‘ओ रोमियो’ की जबरदस्त स्टार कास्ट
इतना ही नहीं, फिल्म ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट भी कमाल की है, जो इसे खास बनाती है. इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी (स्पेशल अपीयरेंस), तमन्ना भाटिया, फरिदा जलाल और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म के जरिए सात स्टार्स एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये सच्ची घटना से प्रेरित है. ट्रेलर से एक बात तो जाहिर होती है कि इसमें एक अय्याश के रोमियो बनने की कहानी को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 बनी दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट
कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?
बहरहाल, अगर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज की बात की जाए तो इस वैलेंटाइन्स डे बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचने वाली है. फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. इसे 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines