O Romeo Trailer Launch Event: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सुर्खियों में बनी हुई है. आज 21 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो हर किसी को बेहद पसंद आया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट भी पहुंची. इस दौरान फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता नाना पाटेकर भी फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट में पहुंचे, लेकिन एक्टर इवेंट को बीच में ही छोड़कर आ गए. अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नाना इस इवेंट को बीच में क्यों छोड़ गए? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
नाना ने क्यों बीच में छोड़ा इवेंट?
दरअसल, इस बारे में बात करते हुए निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा कि नाना पाटेकर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बीच से ही चले गए. अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने कहा कि नाना वो बच्चा हैं, जो शैतानी करता है. नाना ने इस दौरान कहा कि आप लोगों ने एक घंटे तक इंतजार करवाया है और मैं जा रहा हूं. नाना की इस बात हमें बुरा नहीं लगा.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आए थे नाना पाटेकर
उन्होंने कहा कि नाना के साथ उनकी दोस्ती 27 साल की है और यही वजह है कि ये आदतें उन्हें नाना पाटेकर बनाती हैं और वो बाकियों से अलग हैं और उन्हें लोगों से अलग बनाती हैं. हालांकि, इंटरनेट पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें नाना पाटेकर को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया, लेकिन वो ट्रेलर रिलीज से पहले ही इवेंट से चले गए.
शाहिद और तृप्ति का किया इंतजार
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर तो समय पर आ गए थे. लेकिन शाहिद और तृप्ति का डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद नाना इवेंट के बीच में ही वापस चले गए. अब इंटरनेट पर इस बात की जोरों से चर्चा हो रही है. गौरतलब है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे कमाल के स्टार्स अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह, बोलीं- हर सांस और हर पल…
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
2 days ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
2 days ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines