बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का नाम एक बार फिर से विवादों में आ गया है. वह अक्सर अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब वह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और वहां उन्होंने भस्म आरती की. मंदिर के नियमानुसार, पूजा के बाद जल भी चढ़ाया. लेकिन बाद में प्रतिक्रियाओं ने इसे चर्चा और विवाद का विषय बना दिया है. अब उनके मंदिर जाने से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उनके लिए गुस्सा जाहिर किया है. उन्हें इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है.
नुसरत भरूचा के मंदिर जाने पर बोले मौलवी
नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन करने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके रिएक्शन का वीडियो समाचार एजेंसी IANS से एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें वह कहते हैं कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम धर्म के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें: KBC 17 का दूसरा करोड़पति, CRPF जवान ने सेकंड भर में दिया 1 करोड़ के सवाल का जवाब, बिग बी भी शॉक्ड
नुसरत भरूचा के पूजा करना इस्लाम के खिलाफ- मौलवी
मौलाना के अनुसार, इस्लाम और शरीयत ऐसे कर्मों की अनुमकि नहीं देते. उन्होंने नुसरत के इस कदम को धार्मिक नियमों का उल्लंघन बताया है. उन्होंने शरीयत की नजर में नुसरत भरूचा को गुनहगार बताया है. उनका कहना था कि एक्ट्रेस ने इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध आचरण किया है और इस कारण वह एक बड़े गुनाह की श्रेणी में आती हैं. मौलवी के अनुसार, उन्होंने इस्लाम के खिलाफ ये किया है.
मौलवी ने दी कलमा पढ़ने की सलाह
इतना ही नहीं, मौलाना शहराबुद्दीन रजवी ने अपने बयान में आगे कहा कि नुसरत भरूचा को तौबा करनी चाहिए. मौलवी ने एक्ट्रेस को इस्तेगफार और कलमा पढ़ने की सलाह दी. आपको बता दें कि नुसरत भरूचा मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines