कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लंबे समय से अपनी रोम-कॉम फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब इसकी रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म को 25 दिसंबर, 2025 यानी कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया. फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे. वजह फिल्म में ‘विरासत’ (1991) फिल्म के गाने ‘सात समुंदर पार’ का रीमेक था, जो लोगों को पसंद नहीं आया. ऐसे में अब वह एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं. चलिए बताते हैं वजह.
दरअसल, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में सलमान खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का गाना ‘साजन जी घर आए’ का भी रीमिक्स किया गया है. फिल्म में कार्तिक को सलमान के गाने पर थिरकते हुए देखा गया, जिसके बाद लोगों ने एक बार फिर से उन्हें आड़े हाथों ले लिया. इस गाने पर कार्तिक की परफॉर्मेंस देखकर लोगों ने फिर से माथा पीट लिया.
यह भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें 8 एपिसोड वाली ये सीरीज, दिन के उजाले में खड़े करती है रोंगटे, 8.4 है IMDB रेटिंग
27 साल पुराने सलमान के गाने पर किया डांस
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ सलमान खान के भी डांस का वीडियो शेयर किया जा रहा है और तुलना की जा रही है. सलमान के फैंस का कहना है कि भाईजान के मुकाबले का कोई नहीं है. उनका स्वैग ही अलग है. सलमान ने 27 साल पहले इस गाने पर डांस किया था. कार्तिक के मुकाबले लोग सलमान के डांस मूव्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स थे.
यह भी पढ़ें: सलमान खान को देख क्यों शर्म से लाल हुए शेरा? कैमरे पर दिखा भाईजान और बॉडीगार्ड का मजाकिया अंदाज
कार्तिक आर्यन के डांस पर लोगों के रिएक्शन
बहरहाल, अगर कार्तिक आर्यन के डांस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘सलमान खान का स्वैग कोई मैच नहीं कर पाएगा.’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या बवासीर है यार ये रीमिक्स का.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘भाईजान के टक्कर का कोई नहीं है.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘हर कोई सलमान खान नहीं होता है.’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘कार्तिक से नाम बदलकर कॉपकाट रख लो.’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: तमन्ना भाटिया का ब्रेकअप, पलाश मुच्छल की टूटी सगाई, 2025 में अधूरा रह गया इन जोड़ियों का प्यार
‘सात समंदर पार’ का भी रीमिक्स वायरल
इसके साथ ही कार्तिक और अनन्या की फिल्म में ‘सात समंदर पार’ के गाने का रीमिक्स किया गया है. हर तरफ इस गाने की वजह से कार्तिक की सोशल मीडिया पर किरकिरी होने लगी है. लोगों का कहना है कि उन्होंने इस आइकॉनिक गाने का सत्यानाश कर दिया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines