Jaya Prada On bangladesh violence: बांग्लादेश में इन दिनों मॉब लिंचिंग का मामला काफी चर्चा में है. हिंदू मजदूर दीपू चंद्रा दास की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना ने देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है. इस दिल को दहला देने वाली घटना पर राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां तक रिएक्शन दे रही हैं. अब इसी बीच एक्ट्रेस जया प्रदा ने घटना पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि दरिंदगी अब बर्दाश्त से बाहर है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दीपू चंद्र दास की हत्या ने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही दरिंदगी अब बर्दाश्त से बाहर है.’ वहीं, वीडियो में जया दीपू चंद्र दास की हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं. वह तीखे शब्दों में घटना पर नाराजगी जाहिर करती हैं.
यह भी पढ़ें: Bollywood Debuts: 2026 में बड़े पर्दे पर दिखेंगे ये नए चेहरे, लिस्ट में 3 स्टार किड्स
जया प्रदा बोलीं- हिंदुत्व पर प्रहार है
जया प्रदा वीडियो में कहती हैं, ‘आज मैं बहुत दुखी हूं. आज मेरा कलेजा फट रहा है. ये सोचकर कि एक इंसान के साथ किस हद तक इतनी दरिंदगी कैसे हो सकती है. बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नाम के एक मासूम हिंदू भाई को भीड़ ने मिलकर मार डाला. उसे सिर्फ मारा ही नहीं बल्कि उसे पेड़ से बांधकर जला भी दिया गया. क्या ये वही नायब बांग्लादेश है? ये मामूली हिंसा नहीं है. ये सरासर मॉब लिंचिंग है. सीधा सनातन धर्म पर और हिंदुत्व पर प्रहार है. हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं. हमारे बहनों के इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं. हम कब तक चुप रहेंगे. हम लोग सेकुलरिज्म के नाम पर कब तक आंखें बंद करके चुप रहेंगे. हम न्याय मांगते हैं. हिंसा बंद करनी चाहिए. हम सभी को आवाज उठाना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: ‘इंडियन आइडल’ का वो विनर, जिसकी 29 की उम्र में हो गई मौत, नहीं देख पाया था 20 दिन की बेटी का चेहरा
जया प्रदा ने हिंदुओं की मदद के लिए किया अनुरोध
जया प्रदा आगे बांग्लादेश के हिंदुओं की मदद करने के लिए अनुरोध करती हैं और कहती हैं, ‘बांग्लादेश में उन भाइयों के साथ जो हिंसा कर रहे हैं. उनको परेशान कर रहे हैं. हमें उन सबकी मदद करनी चाहिए. आओ हम सब मिलकर उनकी मदद करें.’
यह भी पढ़ें: 7.2 IMDB वाली थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म, जिसमें शादी के बीच दूल्हे का हुआ मर्डर; दुल्हन समेत फंसा पूरा परिवार
बांग्लादेश में इंसानियत हुई थी शर्मसार
बांग्लादेश में करीब 8 दिन पहले 18 दिसंबर को इंसानियत को शर्मसार होते हुए देखा गया था. एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वहीं, बीते दिन यानी कि बुधवार को भी एक हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि राजाबीड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट जबरन वसूली कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह घर में जबरन घुसकर वसूली कर रहा था, जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया.
आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जया प्रदा से पहले जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स भी गुस्सा जाहिर कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines