18 दिसंबर, 2025 की रात शायद ही कोई कभी भुला पाएगा. ये वो रात है जब बांग्लादेश में एक दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उस शख्स पर भीड़ टूट पड़ी थी और कपड़े उतारकर उसको बेरहमी से मार दिया गया. इतना ही नहीं, बाद में उस मरे हुए शख्स को पेड़ से बांधकर जला भी दिया गया. इस घटना के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है. हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. ऐसे में अब जान्हवी कपूर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है और गुस्सा जाहिक किया है. उन्होंने इस घटना को ‘नरसंहार’ बताया है.
जान्हवी कपूर ने घटना को बताया ‘नरसंहार’
जान्हवी कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास के नाम के साथ एक नोट पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि बांग्लादेश में जो रहा हो रहा है वह बर्बर है. ये एक नरसंहार है. इसे उन्होंने अकेली घटना नहीं बताया और कहा कि अगर किसी को इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है तो वह इसके बारे में पढ़ ले. वीडियो देख ले और सवाल पूछे.
यह भी पढ़ें: 59 साल पहले आई धर्मेंद्र की इस फिल्म ने कमाए थे 17 करोड़, मुट्ठी भर था बजट! थिएटर्स में 50 हफ्ते तक चली थी मूवी
जान्हवी कपूर बोलीं- पाखंड सबको तबाह कर देगा
जान्हवी ने आगे लिखा कि अगर इसके बाद भी किसी को गुस्सा नहीं आता है तो इससे पहले कोई कुछ समझ पाए, इस तरह के पाखंड सबको तबाह कर देंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि और लोग दुनिया के छोर पर होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे. जबकि हमारे भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा. उन्होंने लिखा कि इससे पहले इंसानियत लोग भूल जाएं किसी भी तरीके से चरमपंथ की निंदा होनी चाहिए और उसे खत्म करना चाहिए. इस मामले पर जान्हवी के आवाज उठाने की लोग तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हर कोई सलमान नहीं होता’, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में एक और गाने का रीमिक्स, कार्तिक आर्यन की हो रही किरकिरी
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने ही नहीं बल्कि बांग्लादेश में की गई हिंदू युवक की हत्या पर कई सेलेब्स अपनी आवाज उठा चुके हैं. इस पर बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे तक गुस्सा जाहिर कर चुके हैं. इसमें दीया मिर्जा, रवीना टंडन, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज जैसे सितारों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें 8 एपिसोड वाली ये सीरीज, दिन के उजाले में खड़े करती है रोंगटे, 8.4 है IMDB रेटिंग
क्या था पूरा मामला?
इसके साथ ही अगर इस पूरे मामले के बारे में बात की जाए तो न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बांग्लादेश के मैमनसिंह के भालुका में एक हिंदू दीपू चंद्र दास को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने बुरी तरह पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर आग लगा दी थी. वह मजदूर कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था. इस हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों के गिरफ्तार भी कर लिया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines