हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tara Sutaria के बाद Varun Dhawan की इमेज खराब करने के लिए इन्फ्लुएंसर को इतने लाख का ऑफर, देखें वीडियो

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को हाल ही में जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. इस बीच अब एक इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि इसके लिए उन्हें लाखों ऑफर हुए? इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है.

विज्ञापन
Varun Dhawan. image credit- social media

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ और टीजर रिलीज होने के बाद से ही वरुण धवन को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच अब एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर ने हैरान करने वाला दावा किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

वरुण धवन की इमेज खराब करने का ऑफर

दरअसल, फिल्म ‘बॉर्डर 2′ का गाना घर कब आओगे’ और टीजर रिलीज होने के बाद वरुण धवन को जमकर ट्रोल किया गया. अब पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया है कि वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए उन्हें लाखों का ऑफर दिया गया.

थारा भाई जोगिंदर ने शेयर किया वीडियो

थारा भाई जोगिंदर ने अभिनेता के खिलाफ चलाए जा रहे नेगेटिव अभियान को उजागर किया गया है. उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा है कि वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चल रहा है. ये लोग पैसा दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बस इतना बोलना है कि वरुण धवन ने बहुत गंदी एक्टिंग की है. थारा भाई जोगिंदर को इसके लिए 5 लाख रुपये ऑफर किए गए हैं.

विज्ञापन

फोन कॉल की वीडियो की शेयर

इस वीडियो में थारा भाई जोगिंदर ने एक फोन कॉल की वीडियो भी रिकॉर्ड की है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि थारा भाई जोगिंदर के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है और खूब कमेंट्स किए हैं. साथ ही उन्होंने वरुण धवन का सपोर्ट किया है. गौरतलब है कि इसके पहले तारा सुतारिया की छवि खराब करने का ऐसा मामला सामने आया था.

कब रिलीज होगी फिल्म ‘बॉर्डर 2’?

गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonu Sood बने रियल लाइफ हीरो, फिर किया ये नेक काम, फैंस बोले- जो दूसरों का दर्द…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola