Ikkis: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था. धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज की जाएगी. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दिखा दी है. हालांकि, फिल्म से एक 15 सेकंड का डायलॉग रिमूव किया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों?
फिल्म ‘इक्कीस’
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A (13+) सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब साफ है कि इस फिल्म को 13 साल से ऊपर के दर्शक अभिभावकों की देखरेख में देख सकते हैं. भले ही फिल्म को बोर्ड ने पास कर दिया है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के 15 सेकंड के एक डायलॉग को हटाने के लिए कहा है, जिससे कोई विवाद ना हो.
अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ का कुल रनटाइम लगभग 2 घंटे 27 मिनट है. इस फिल्म में कहानी बेहद कमाल की होने वाली है और कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके अलावा सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ सीन को संवेदनशील मानते हुए उनमें बदलाव करने के लिए कहा है.
फिल्म में होंगे ये बदलाव
साथ ही बोर्ड ने एक टैंक के नाम को भी बदलने के लिए कहा है. इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ओपनिंग डिस्क्लेमर में भी पूना हॉर्स रेजिमेंट, कर्नल हनुत सिंह और टैंक क्रू का आभार जताने के लिए कहा है और योद्धाओं की तस्वीरें और एक इंट्रोडक्टरी वॉयसओवर भी जोड़ने के लिए बोर्ड ने कहा है.
कब होगी रिलीज?
इसके अलावा अगर इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को 1 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में हीमैन, अगस्त्य नंदा के अलावा जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और दिवंगत असरानी जैसे कमाल के स्टार्स नजर आने वाले हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- KBC के लास्ट एपिसोड को शूट कर इमोशनल हुए बिग बी, Amitabh Bachchan ने 32 मिनट कर किया ये काम
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
35 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines