डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ को 1997 में रिलीज किया गया था, जिसका अब सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ चर्चा में बना हुआ है, जिसे 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीती शाम बेहद ही भावुक भरी रही. इसका सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ का वीडियो जारी किया गया. इसे लोंगेवाला में जवानों के साथ लॉन्च किया गया. ये गाना 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेशे आते हैं’ का रीमेक है. चलिए बताते हैं इस गाने को कैसे बनाया गया था.
‘बॉर्डर’ फिल्म की खासियत रही है कि इसमें एक से बढ़कर एक गाने रहे हैं. इसमें कई आइकॉनिक गाने रहे हैं, जो हमेशा से ही पॉपुलर रहे हैं, जो इस फिल्म को देखने के एक्सपीरियंस को दोगुना कर देते हैं. इसका सबसे शानदार गाना ‘संदेशे आते हैं’ रहा था, जो आज भी जवान ही नहीं बल्कि लोगों के बीच भी पॉपुलर है. फिल्म का ये गाना जवानों को संक्षेप में बताकर आंखे नम कर देता है. इस गाने को लेजेंडरी राइटर जावेद अख्तर ने लिखा था और म्यूजिक को अनु मलिक ने कंपोज किया था. उन्होंने इस गाने को बनाने की पूरी कहानी कई बार बताया था कि इसे कैसे बनाया था.
यह भी पढ़ें: 90s किड का फेवरेट MTV चैनल हो रहा बंद! 44 तक मिला ऑडियंस का प्यार; जानें क्यों था ये स्पेशल
रोने लगे थे अनु मलिक
‘बॉर्डर’ के इस गाने में इमोशन और जोश की जरूरत थी, जिसके लिए जेपी दत्ता और जावेद अख्तर ने अनु मलिक को चुना था. उनके मुताबिक, ऐसा सिर्फ अनु मलिक ही कर सकते थे. उनका मानना था कि वह लोगों को पल भर में ही रूला सकते हैं. हालांकि, अनु मलिक मुश्किल में फंस गए थे कि गाने को कैसे बनाएं. तभी जेपी दत्ता ने उनकी मदद करने का फैसला किया और उन्होंने बॉर्डर पर तैनात जवानों की तस्वीरें दिखाई, जिसे देख कंपोजर रोने लगे थे. उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उसी इमोशन के साथ अनु मलिक ने इस गाने को त्यार किया था. लेकिन, वो गाना रोमांटिक अंदाज में बना था, जिसमें जोश और इमोशन की कमी थी. इसकी वजह से जावेद अख्तर और जेपी दत्ता को ये गाना पसंद नहीं आया था.
यह भी पढ़ें: ‘पापा की ‘हकीकत’ देखी…’, Border 2 के ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट में छलके सनी देओल के आंसू
10-11 मिनट में बनकर तैयार हुआ था ‘संदेशे आते हैं’
अब अनु मलिक फिर से इस गाने को लेकर परेशान हो गए थे. फिर जेपी दत्ता ने फिर से जवानों की तस्वीर दिखाई, जिसमें बर्फीली पहाड़ियों में दिन-रात बॉर्डर पर तैनात रहकर देश की सेवा करते हैं. इस पर अनु मलिक फिर से इमोशनल हो गए और इस बार मन में ठान लिया था कि वो अब हर आंसू को इमोशनल की तरह इस्तेमाल करके एक दमदार और जोश से भरा गाना बनाएंगे. फिर ‘संदेशे आते हैं’ गाना पहले 10-11 मिनट में बनकर तैयार हुआ था. बाद में इसे छोटा करके 7.50 मिनट तक कर दिया गया, जिसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines