Hema Malini Reaction: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक थे. हालांकि, 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के ही मैन का यानी धर्मेंद्र का निधन हो गया, जिसकी वजह से हेमा मालिनी को गहरा सदमा लगा है. दरअसल हेमा मालिनी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि जब धर्मेंद्र की तबीयत खराब थी तो हमारा परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा था. हम लोगों ने उनके 90वें जन्मदिन की तैयारियां शुरू कर दी थी. लेकिन शायद भागवान को कुछ और ही मंजूर था.
आपको बात दें कि हेमा मालिनी ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र के बीमार के समय पूरा परिवार काफी कठीनाईयों से गुजर रहा था. इतना ही नहीं उन्होंने इस समय को काफी भयानक बताया है. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि जब धर्मेंद्र का इलाज अस्पताल 1 महीने से अधिक समय के लिए चल रहा था, तो पुरा परिवार इससे निपटने की कोशिश में लगा हुआ था. उन्होंने बताया की इलाज के दौरान हम सब वहीं थे. जैसे- बॉबी, सनी, ईशा, अहाना सब अस्पताल में थे. उन्होंने आगे कहा कि जब भी वो (धर्मेंद्र) बीमार पड़ते थे, ठीक होकर घर आ जाते थे. हम सब ने यही सोचा था कि इस बार भी ऐसा ही होगा. इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने दोनों परीवारों की अनबन की अफवाहों को सीरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा की हम सब एक हैं यह परिवार हमारा है.
यह भी पढ़ें: 1 साल दो हिट्स, 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस, दीपिका पादुकोण का लकी चार्म हैं ये एक्टर
धर्मेंद्र ने जन्मदिन की दी थी बधाई
ई टाईम्स से बात करते हुए हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र मुझसे अच्छे से बात करते थें, इतना ही नहीं उन्होंने अक्टूबर में मेरे जन्मदिन पर बधाई भी दी थी. हेमा ने आगे बताया कि धर्मेंद्र को डूबते हुए देखना काफी मुश्किल था. हेमा मालिनी ने कहा कि ” किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए”
यह भी पढ़ें: केएल राहुल-अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर फर्जीवाड़ा, 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज, करोड़ों किए गबन
वायरल वीडियो और फोटो पर कही बड़ी बात
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेबुनियाद (फर्जी) वीडियो और खबरों पर भी जमकर हमाला किया है. दरअसल सोशल मीडिया पर हेमा की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उनकी सूजी हुई आंखों के साथ रोते हुए दिखाया गया था. हेमा ने अपने प्रशंसकों से ऐसी भ्रामक तस्वीरों और वीडियो पर विश्वास न करने का सुझाव दिया है. उन्होंने आगे बताया कि 20 वर्ष पहले मेरी मां का निधन हो गया था तब मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि मैं उनके बीना कैसे जिएंगी. लेकिन फिर उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने मुझे अंदर से मजबूत बना दिया है. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि “जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है“.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 31 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का भौकाल जारी, पहले वीकेंड कैसा रहा Ikkis का हाल?
आपको बता दें कि धर्मेंद्र अंतिम सालों में ज्यादा समय लोनावला स्थित अपने फार्महाउस में बिताते थे. हेमा ने आगे कहा कि मैं दोबारा काम पर लौट रही हुं. इससे धर्म जी खूश होंगे. दरअसल उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि यह वह चीज है, जिससे धर्म जी प्रसन्न होंगे. इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने लोनावला स्थित अपने फार्महाउस को “मिनी पंजाब“ कहा है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines