First Bollywood Film Nominated for Oscars: हिंदी सिनेमा में ढेरों फिल्में हर साल रिलीज की जाती हैं. इसमें कुछ बहुत अच्छा परफॉर्म करती हैं तो कुछ ठीक-ठाक परफॉर्मेंस के साथ आती हैं और चली जाती हैं. वहीं, गुजरे जमाने में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिसे आज भी रिलीज किया जाए तो लोग उसे बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप सिनेमा के दीवाने हैं तो आपको एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे ऑस्कर के लिए पहली बार नॉमिनेट किया गया था और ये उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं. इस फिल्म का नाम ‘मदर इंडिया’ है. इसे 1957 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इसमें नरगिस और सुनील दत्त अहम किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं लायक नहीं…’, रेखा को ‘उमराव जान’ के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड, स्मिता पाटिल थीं मेकर्स की पहली पसंद
‘मदर इंडिया’ की कमाई
बहरहाल, अगर फिल्म ‘मदर इंडिया’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 1 करोड़ था. इसके साथ ही इसकी कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने भारत में 8.20 करोड़ की कमाई की थी. ये इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन था.
यह भी पढ़ें: विल स्मिथ पर लगा गंभीर आरोप, यौन शोषण का केस दर्ज, टूर मेंबर ने किया नौकरी से निकलवाने का दावा
ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली फिल्म थी ‘मदर इंडिया’
इतना ही नहीं, फिल्म ‘मदर इंडिया’ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है. ये बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था. फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड तो मिले ही थे साथ ही 8 अन्य अवॉर्ड भी मिले थे. IMDB के अनुसार, इस फिल्म के लिए महबूब खान को ऑल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट (फीचर फिल्म) नेशनल अवॉर्ड मिला था. इतना ही नहीं, इस फिल्म को सेकंड बेस्ट फीचर हिंदी के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसे 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसमें बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट साउमड रिकॉर्डिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इस फिल्म को 7.8 आईएमडीबी रेटिंग मिली है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 days ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
2 days agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines