Popular Villain: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्टर और विलेन रहे हैं. बॉलीवुड का हीरो हो या फिर विलेन, वो अपने किरदार से दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. आज हम आपको एक ऐसे विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो एक-दो नहीं बल्कि 14 सुपरस्टार्स पर अकेले ही भारी पड़े थे. इतना ही नहीं बल्कि एक किरदार को निभाने के लिए इस विलेन ने 50 दिन तक नहाने से भी परहेज किया था. आइए जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म ‘चाइना गेट’ का विलेन
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘चाइना गेट’ के पॉपुलर विलेन मुकेश तिवारी हैं. जी हां, मुकेश तिवारी ने राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘चाइना गेट’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में मुकेश ने ‘जघीरा’ का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था.
फिल्म में थे 14 सुपरस्टार्स
फिल्म ‘चाइना गेट’ की बात करें तो इस फिल्म में टोटल 14 सुपरस्टार्स थे, जिसमें ममता कुलकर्णी, उर्मिला मातोंडकर, परेश रावल, कुलभूषण खरबंदा, मुकेश तिवारी, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, जगदीप, समीर सोनी, अंजन श्रीवास्तव, टीनू आनंद, डैनी डेन्जोंगपा, विजू खोटे और ओम पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे.
50 दिन तक नहीं नहाए थे मुकेश
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए मुकेश को साल 1999 में जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू मेल का नॉमिनेशन भी मिला था. फिल्म ‘चाइना गेट’ में ‘जघीरा’ का किरदार निभाने के लिए मुकेश को बेहद गंदा दिखना था और इस वजह से एक्टर 50 दिन तक नहीं नहाए थे और उन्होंने अपना हाल बेहद बुरा कर लिया था.
चील-कौवे मंडराने लगे थे
इस दौरान अभिनेता का ऐसा हाल हुआ था कि जब एक्टर शूटिंग पर आए, तो उन्हें देख एक घोड़ा भी बेकाबू हो गया. साथ ही उनके आसपास चील-कौवे तक मंडराने लगे थे. अभिनेता के इस किरदार को लोगों ने उनकी मेहनत के हिसाब से प्यार भी दिया. वहीं, अगर मुकेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता अपकमिंग फिल्म ‘भाबीजी घर पर है’ को लेकर चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें- सिनेमा के इस सुपरस्टार ने पोते को दिया अपना नाम, कभी अपनाने से भी कर दिया था इनकार
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines