Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हर ओर रणवीर और उनकी फिल्म की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ दिया है. जैसे ही रणवीर ने ये फिल्म छोड़ी तो चर्चा होने लगी कि अब नया डॉन कौन होगा? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि नए डॉन का नाम सामने आ गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म ‘डॉन 3’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रणवीर सिंह के फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने के बाद अब कहा जा रहा है कि फिल्म में देश के पहले सुपरहीरो की एंट्री हो गई है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, पहले सुपरहीरो यानी कृष फेम ऋतिक रोशन के इस फिल्म में एंट्री की चर्चा है. हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन सुनने में ऐसा ही आ रहा है.
नया ‘डॉन’ कौन होगा?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने की वजह की बात करें तो सुनने में आया है कि रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को प्रायोरिटी पर रखते हुए ‘डॉन 3’ को छोड़ने का फैसला किया है. रणवीर के फिल्म को छोड़ने के बाद चर्चा होने लगी कि अब नया ‘डॉन’ कौन होगा? हालांकि, अब इसको लेकर भी ऋतिक रोशन का नाम सामने आया है. देखने वाली बात होगी कि ये कंफर्म होता है या नहीं?
फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
गौरतलब है कि मेकर्स ने अभी नए ‘डॉन’ को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि ऋतिक रोशन ही नए ‘डॉन’ होंगे. इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हैं. वहीं, अगर रणवीर सिंह की बात करें तो अभिनेता की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- जवान बेटे के साथ वायरल हुईं Jaya Prada की फोटोज, एक्ट्रेस बोलीं- अपने बेटे के साथ…
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines