Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है और अभी भी टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखा रही है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. हालांकि, इस बीच फिल्म को करोड़ों का नुकसान हुआ है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर करोड़ों कमाने वाली फिल्म को इतना बड़ा नुकसान कैसे हो सकता है? आइए जानते हैं…
फिल्म ‘धुरंधर’ को हुआ बड़ा नुकसान
CNN-News18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म ‘धुरंधर’ के डिस्ट्रीब्यूटर, परनाब कपाड़िया ने कहा कि फिल्म के मिडिल ईस्ट बैन की वजह से काफी फाइनेंशियल नुकसान हुआ है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ पर कई मिडिल ईस्ट के बाजारों में बैन लगा है, अगर ऐसा नहीं होता, तो इसकी विदेशी कमाई और भी ज्यादा हो सकती थी.
क्या बोले डिस्ट्रीब्यूटर?
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इसकी वजह से कम से कम $10 मिलियन (लगभग ₹90 करोड़) का बॉक्स ऑफिस नुकसान है, क्योंकि पारंपरिक रूप से एक्शन फिल्में हमेशा मिडिल ईस्ट में बहुत अच्छा परफॉर्म करती है. इसलिए हमे लगता है कि फिल्म को वहां की रिलीज मिलनी चाहिए थी.
कई फिल्मों को रिलीज नहीं किया गया
उन्होंने आगे कहा कि हमें हर जगह, देश और विचारों, नियमों और कानूनों का सम्मान करना चाहिए. इन सभी का अपना कारण होता है. हालांकि, ये पहली फिल्म नहीं है, जिसकी रिलीज पर बैन लगा है. इसके पहले ‘फाइटर’ को भी इसका सामना करना पड़ा था और उसके पहले भी कई फिल्मों को रिलीज नहीं किया गया.
इन देशों में रिलीज नहीं हुई ‘धुरंधर’
गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के साथ-साथ पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया है. हालांकि, हालिया सालों में ये देश भारतीय फिल्मों के लिए बड़े और शानदार बाजार रहे हैं. भले ही कुछ भी हो लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है और ये साल 2025 की विदेशों में सबसे सक्सेसफुल इंडियन फिल्म रही है.
फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
जी हां, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 26 दिनों में विदेशों में $27.5 मिलियन का कलेक्शन कर डाला है. ‘धुरंधर’ का अकेले नॉर्थ अमेरिकन बाजार का कलेक्शन $17 मिलियन रहा है. इसी के साथ फिल्म ने दुनिया भर में 1101 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, इसकी कमाई अभी भी जारी है.
यह भी पढ़ें- विदेश नहीं भारत में ही हैं Salman Khan, मायानगरी को छोड़ कहां गए भाईजान?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
12 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
22 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
23 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines