Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये जमकर कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म ने एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसने कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘धुरंधर’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है. इस बीच अब इसने अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार सबसे ज्यादा दिन तक डबल डिजिट में कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा
बता दें कि सुकुमार निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 22 दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की थी और 22वें दिन इसका कलेक्शन 10.5 करोड़ रुपए रहा था, लेकिन अब ये रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ ने अपने नाम कर लिया है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने लगातार 24 दिन तक डबल डिजिट में कमाई की है.
5 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
इस फिल्म के 24वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसके ओपनिंग कलेक्शन से महज 5.5 करोड़ रुपये कम है. गौरतलब है कि ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने अपनी रिलीज के पहले दिन ही लगभग 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस से ना उतरने की कसम खा ली है और ये लगातार कमाई कर रही है. इस फिल्म के पूरे 24 दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 730.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं, अगर इसके वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई 1100.53 करोड़ रुपये हो गई है.
यह भी पढ़ें- ‘एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट…’, Tara Sutaria ने AP Dhillon संग वायरल हुए वीडियो पर किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines