Dhurandhar Box Office Collection Day 25: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 1100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इंडिया में फिल्म 700 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की रिलीज को 25 दिन का वक्त हो गया है और 25वें दिन यानी कि चौथे सोमवार को फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे वीकेंड पर ‘पुष्पा’ से ज्यादा कमाई की. फिल्म ने 57 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसने जहां चौथे शुक्रवार को 15 करोड़, शनिवार को 20.5 करोड़ और चौथे रविवार को 22.5 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ ही फिल्म की चौथे सोमवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो अब तक की कमाई के सबसे कम आंकड़े रहे हैं. हालांकि, अभी न्यू ईयर 2026 सेलिब्रेशन का वीकेंड बाकी है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म की कमाई यहीं थम जाती है या फिर आगे भी जाती है. क्योंकि इसके आगे अब 1 जनवरी, 2026 को फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज की जाएगी, जो धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया की डेब्यू है.
यह भी पढ़ें: Sunny Leone के मथुरा में होने वाले कार्यक्रम की रोक की मांग, न्यू ईयर पार्टी पर बवाल, क्या है मामला?
‘धुरंधर’ का अब तक का सबसे कम कलेक्शन
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने चौथे सोमवार को 10.50 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म का इंडिया कलेक्शन 701 करोड़ पहुंच गया है. वहीं. इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म दुनियाभर में 1078 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इसके साथ ही इसका ओवरसीज कलेक्शन 236.4 करोड़ था.
यह भी पढ़ें: ‘एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट…’, Tara Sutaria ने AP Dhillon संग वायरल हुए वीडियो पर किया रिएक्ट
सोमवार को औंधे मुंह गिरी ‘तू मेरी मैं तेरा…’
इसके साथ ही अगर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई की बात की जाए तो ये पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 25.25 करोड़ तक हो चुकी है. इसकी कमाई की रफ्तार और गिरावट देखकर कहना मुश्किल है कि ये आने वाले दिनों में बजट का पैसा भी निकाल पाएगी.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines