Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. टिकट खिड़की पर कुछ फिल्में कम बजट की होती हैं, तो कुछ मोटे बजट की फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में जहां सुपरफ्लॉप होती हैं, तो कुछ कमाल का कलेक्शन कर देती हैं. इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ऐसा ही हाल है और ये फिल्म कमाल की कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इस बीच हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं. हालांकि, इसमें शाहरुख खान या फिर सलमान खान की जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
1200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्में
दंगल
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ इस लिस्ट में आती है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1968.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को साल 2016 में 23 दिसंबर को रिलीज किया गया था. फिल्म में भारत के नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में नेट 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 538.03 करोड़ रुपये था. इसके अलावा ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 1430 करोड़ रुपये थी.
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का है. इस फिल्म को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था. एस.एस. राजामौली ने फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, इसकी ग्रॉस कमाई 1416.9 करोड़ रुपये थी. ओवरसीज से इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 371.16 करोड़ रुपये रहा था.
पुष्पा 2
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 4 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी, जिसे लोगों को बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म ने भारत में नेट 1234.1 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1471. 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके अलावा ओवरसीज में फिल्म की कमाई 271 करोड़ रुपये थी.
आरआरआर
राम चरण और जूनियर एनटीआर की पॉपुलर फिल्म ‘आरआरआर’ भी इस आंकड़े को पार कर चुकी है. जी हां, इस फिल्म को 25 मार्च 2022 को रिलीज किया गया था. एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 859.7 करोड़ रुपये और ग्रॉस 915.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की कमाई 314.15 करोड़ रुपये हुई थी.
केजीएफ चैप्टर- 2
साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म भी कमाल का कलेक्शन करने में कामयाब रही. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में नेट 859.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1000.85 करोड़ रुपये रहा था और इसने ओवरसीज से ग्रॉस 214.15 करोड़ रुपये छापे थे.
धुरंधर
अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 29 दिन में भारत में 794.20 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है. इसके अलावा 937.66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है. साथ ही इसकी ओवरसीज कमाई ग्रॉस 265.38 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं कृति सेनन के होने वाले जीजा, किसके साथ हो रही एक्ट्रेस की बहन की शादी?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines