बॉलीवुड के हीमैन यानी कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था. आलम ये था कि उनकी सुपरहिट फिल्मों का लाइन लगी रहती थी. ऐसे में अब फैंस को उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो सिनेमाघरों में 1 जनवरी, 2025 को दस्तक देगी. इस मौके पर आपको उनकी ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था. इसे 59 साल पहले रिलीज की गई थी.
दरअसल, हम धर्मेंद्र को स्टार बनाने वाली जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ थी. ये फिल्म उनके करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई थी और यहीं से उनके अभिनय के करियर को दिशा मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था. इसका डायरेक्शन निर्देशक ओपी रल्हन ने किया था. इस फिल्म में ही-मैन ने एक सख्त गैंगस्टर का रोल निभाया था.
यह भी पढ़ें: ‘हर कोई सलमान नहीं होता’, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में एक और गाने का रीमिक्स, कार्तिक आर्यन की हो रही किरकिरी
हादसे का शिकार हो गए थे धर्मेंद्र
इतना ही नहीं, इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उस जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मीना कुमारी थीं. वह शांति देवी की भूमिका में थीं. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी है, जिसमें बताया जाता है कि एक्टर के साथ एक सीन को शूट करने के दौरान हादसा भी हो गया था. फिल्म ‘फूल और पत्थर’ में एक सीन में धर्मेंद्र को जलती हुई सीढ़ियों से बच्ची फरीदा को नीचे लाना था. उस दौरान उनकी करीब मरने जैसी हालत हो गई थी. रल्हन ने आग देखी और उन्हें लगा कि धर्मेंद्र के लिए यह सीन करना सुरक्षित नहीं है. फिर उन्होंने एक्टर की ओर रुकने का ईशारा किया. लेकिन इसे वह गलत समझ बैठे और उन्हें लगा कि डायरेक्टर चाहते हैं कि वह सीन शुरू करें. धर्मेंद्र ने सीन शूट किया और वह जल गए थे. फिल्म का वो सीन भी असली सा लगा था. क्योंकि ये मामला मौत के करीब का था.
50 हफ्ते तक चली थी फिल्म, की बंपर कमाई
इसके साथ ही अगर धर्मेंद्र की इस फिल्म ‘फूल और पत्थर’ की कमाई की बात की जाए तो ये हिट फिल्मों में से एक रही थी. इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था. बताया जाता है कि इसकी निर्माण 1 करोड़ के बजट में किया गया था और फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं, फिल्म इतनी बड़ी हिट रही थी कि इसका तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रीमेक बना था. साउथ की फिल्मों में एमजी रामचंद्रन और एनटी रामाराव ने लीड रोल किया था.
यह भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें 8 एपिसोड वाली ये सीरीज, दिन के उजाले में खड़े करती है रोंगटे, 8.4 है IMDB रेटिंग
‘फूल और पत्थर’ को मिले थे कई अवॉर्ड्स
इसके साथ ही फिल्म ‘फूल और पत्थर’ को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे. इसमें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से लेकर बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन तक शामिल हैं. इसमें शशिकला, ललिता पवार, मदन पुरी, जीवन और टुनटुन जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था. इस फिल्म के जरिए धर्मेंद्र और मीना कुमारी की जोड़ी हिट रही थी. इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines