Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट दिया है और इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि क्या ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा पार्ट भी आएगा या नहीं?
फिल्म ‘बॉर्डर 3’ पर की बात
दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर अनुराग सिंह ने फिल्म ‘बॉर्डर 3’ की बात की. इस दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद अब इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. इस दौरान भूषण कुमार ने कहा कि ये बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है.
क्या बोले भूषण कुमार?
उन्होंने कहा कि अनुराग ने इस पर बहुत मेहनत की है और 30 साल के बाद इसे फिर से बनाया है. भले ही इसे बनाने में लंबा समय लगा है, लेकिन इसे लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इसे इतना प्यार मिल रहा है, तो हम इसे जरूर आगे ले जाएंगे और ‘बॉर्डर 2’ निश्चित रूप से बनेगी.
पहले बनेगी दूसरी फिल्म
अपनी बात को पूरी करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इसके पहले वो और अनुराग सिंह की कंपनियों के बीच एक जॉइंट वेंचर में दूसरी फिल्म बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि हम एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो पहले से ही प्लान हो चुकी है. इस फिल्म को अनुराग ही डायरेक्ट करेंगे और इसके बाद ही हम ‘बॉर्डर 3’ पर आएंगे.
फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल
गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म ‘बॉर्डर’ को भी लोगों ने बेहद प्यार दिया था. अब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने का भी मूड बना लिया है. अब देखने बाली बात होगी कि इस फिल्म पर अगला अपडेट क्या आता है?
यह भी पढ़ें- ‘भारतीय पहचान मिटाने…’, वो हसीना जिसने अपने विदेशी बच्चों के लिए कही ये बात, शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines