Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को जो भी देख रहा है, वो इसकी तारीफ कर रहा है. इस बीच अब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ नए-नए रिकॉर्ड्स बनाने में भी लगी हुई है. इतना ही नहीं बल्कि इसने ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को भी धूल चटा दी है. आइए जानते हैं कैसे?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का कमाल
दरअसल, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’, 1300 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘धुरंधर’ और 800 करोड़ कमाने वाली ‘छावा’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन करीब 57.20 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ा
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपने ओपनिंग डे से ही कमाल करने में लगी हुई है. इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में इतना कलेक्शन कर लिया है कि ये सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘जाट’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.
बड़ी फिल्मों को पटखनी
इसके अलावा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 2025 की बड़ी फिल्मों को भी मात दे दी है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर’, ‘थामा’, ‘हाउसफुल 5’, ‘सिकंदर’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन 44.80 करोड़ रुपये और ‘छावा’ ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ इस आंकड़ा को पार कर गई है.
फिल्म की कास्ट
वहीं, अगर ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- Border 2 के बाद क्या जल्द आएगी Border 3? मेकर्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines