बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का ट्रेलर और टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे देखने के बाद पब्लिक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसे सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है. बिना कट लगाए इसे सर्टिफिकेट दे दिया गया है और इसने रन टाइम के मामले में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ तक को पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार की कहानी में 1971 में भारत-पाकिस्तान की जंग पर देखने के लिए मिलने वाली है, जिसमें बंग्लादेश का उदय और पाकिस्तान के मिशन चंगेजखान से जुड़ी कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. फिल्म की कहानी लोंगेवाला पोस्ट पर विजय पाने के बाद आगे बढ़ने वाली है. एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था और इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया. फिल्म को 13+ की ज्यादा के उम्र के सभी को लोग आसानी से देख सकते हैं. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: जब अजय देवगन ने दी थी 7 फ्लॉप, डूबने की कगार पर था करियर, शाहरुख खान ने छोड़ी फिल्म तो चमक उठी किस्मत
दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म बनी ‘बॉर्डर 2’
इतना ही नहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर सेंसर बोर्ड की ओर से कोई कट नहीं लगाया गया है. सर्टिफिकेट पर इस फिल्म का रन टाइम भी 3 घंटे 16 मिनट लिखा गया है, जिसके बाद ये इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म बन गई है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.
फिल्म की स्टार कास्ट और उनके किरदारों की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल ने भारतीय सेना की 6वीं सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका प्ले की है. इसके साथ ही वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया, दिलजीत फ्लाइंग जनरल ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: मिस इंडिया का जीता खिताब, फिर प्यार की खातिर कुर्बान कर दिया करियर! पहचाना कौन है ये हसीना?
पहली सबसे लंबी वॉर फिल्म कौन सी?
इसके साथ ही अगर पहली सबसे लंबी वॉर फिल्म के बारे में बात की जाए तो वो कोई और नहीं बल्कि जेपी दत्ता की फिल्म ‘LOC कारगिल’ है, जिसे 2003 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसका रन टाइम 4 घंटे 15 मिनट था. हालांकि, ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और दुनियाभर में 31-32 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जिसका रन टाइम 3 घंटे 4 मिनट का था. लेकिन इसे अब ‘बॉर्डर 2’ ने पीछे कर दिया है. इसका रन टाइम 3 घंटे 16 मिनट है जबकि 1997 में आई ‘बॉर्डर’ 2 घंटे 56 की फिल्म थी.
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? रिलीज से पहले ही मेकर्स हुए मालामाल
‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग
बहरहाल, ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की धड़ल्ले से टिकट बुकिंग हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दो दिनों में 3.48 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. साथ ही ब्लॉक सीट के साथ इसकी बुकिंग के आंकड़े 6.73 करोड़ तक पहुंच गए हैं. ऐसे में अभी इसकी रिलीज में दो दिन का वक्त है. अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई के साथ खाता खोलती और एडवांस बुकिंग कुल कितनी कर पाती है. ये सिनेमाघरों में 23 जनवरी, 2026 को दस्तक देगी.
संबंधित खबरें
ओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
35 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines