सनी देओल पिछले कुछ दिनों से अपनी देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है. ये जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और टिकट खिड़की खुलते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा दिया है. माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई के बारे में.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये काफी फायदेमंद साबित हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दो अलग-अलग फॉर्मेट में बंपर बुकिंग पाई है. पहला हिंदी 2डी और दूसरा डॉल्बी सिने. फिल्म ने 2डी में 1.61 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके 7224 शोज के लिए 51288 टिकट्स बिक चुके हैं. वहीं, डॉल्बी सिने में इसका कलेक्शन 81.38 लाख की कमाई कर चुकी है. इसके 3811 शोज के लिए 20095 टिकट बिके हैं. हालांकि, इन आंकड़ों में हर घंटे बदलाव होते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘राई का पहाड़ कैसे बनाया…’, ब्रेक लेने के बाद नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरें फैलाने वालों की लगाई क्लास
‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग की कमाई
इसके साथ ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग की कमाई के बारे में बात की जाए तो मूवी 2.43 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, अगर ब्लॉक सीट के साथ बात की जाए तो इसकी कमाई 7.22 करोड़ तक हो चुकी है. जबकि फिल्म की रिलीज में अभी 3 दिन का वक्त बाकी है. ये पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैं, जिसमें अभी बदलाव होते रहेंगे. एडवांस बुकिंग में इसकी कमाई की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने वाली है और कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘द राजा साहब’ ने 200 करोड़ किए पार, ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ ने 4 दिनों में कितने छापे नोट?
क्या है ‘बॉर्डर 2’ की कहानी?
बहरहाल, अगर ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की बात की जाए तो ये फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. ये फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस सीक्वल में लोंगेवाला की लड़ाई की आगे की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. फिल्म में पाकिस्तान के मिशन चंगेजखान और बांग्लादेश के जन्म की कहानी को दिखाया गया है. इस मूवी में सनी देओल के साथ ही अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज की जाएगी.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines