हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वो स्टारकिड जिसकी डेब्यू फिल्म का हुआ बुरा हाल, अब अपनी एक्टिंग से सबको किया हैरान, पहचाना क्या?

Bollywood Starkid: आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप निकली थी, लेकिन अब उन्होंने अपने काम से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है. आइए जानते हैं कि किसकी बात हो रही है?

विज्ञापन
ahaan Shetty debut film. IMAGE CREDIT- Social Media

Bollywood Starkid: बॉलीवुड में स्टारकिड्स का भी अपना अलग ही जलवा है. हिंदी सिनेमा के स्टारकिड्स से उनके पेरेंट्स की तरह हिट फिल्मों की उम्मीद की जाती है. आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म तो सुपरफ्लॉप निकली थी, लेकिन अब हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हैं. जी हां, अहान शेट्टी इन दिनों सनी देओल के साथ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इतना ही नहीं बल्कि हर किसी ने उनके किरदार को भी खूब सराहा है.

फिल्म ‘तड़प’

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म की बात करें तो साल 2021 में अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ आई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बता दें कि अहान की ये फिल्म तेलुगु हिट RX 100 की हिंदी रीमेक थी. इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था.

विज्ञापन

तारा सुतारिया ने निभाया था अहम किरदार

अहान के अलावा इस फिल्म में तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें अहान ने गुस्से और जुनून से भरे एक लवर के किरदार को निभाया था.

फिल्म को नहीं मिला था लोगों का प्यार

भले ही अहान की इस फिल्म को लोगों का ज्यादा प्यार नहीं मिला पाया, लेकिन डेब्यू के हिसाब से अहान के काम को खूब सराहना मिली थी और उनकी एक्टिंग की लोगों ने तारीफ की थी. इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 26-28 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. अहान के पिता सुनील शेट्टी भी हिंदी सिनेमा के मंजे हुए एक्टर्स में से एक हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3 करोड़ में बनी सनी देओल की वो फिल्म, जिसने किया था बजट से 3 गुना ज्यादा कलेक्शन, 43 साल पहले हुई थी रिलीज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola