Bollywood Clash: साल 2023 बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित हुआ है। इस साल हिंदी फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। कई फिल्मों ने तो शानदार रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। हालांकि अभी इस साल को खत्म होने में दो महीने का वक्त बचा है। इस साल अभी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है, जब फिल्मों के क्लैश होते हैं। कुछ ऐसा ही इन दो महीनों में होने वाला है। ऐसी कई फिल्में हैं जो अगले दो महीने में भिड़ने वाली हैं।
डंकी और सालार:पार्ट 1
2023 शाहरुख खान के लिए गोल्डन इयर साबित हुआ है। जहां उनकी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने कमाल दिखाया है। पठान और जवान के बाद शाहरुख की डंकी रिलीज हो रही है। जिसके निर्देशक राजकुमार हिरानी होंगे। इसी फिल्म के रिलीज डेट के दिन साउथ इंडियन एक्टर प्रभास की फिल्म सालार भी रिलीज होने जा रही है।
सैम बहादुर- एनिमल
इसी के साथ विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी एक ही दिन रिलीज होने वाली है। मेघना गुलजार द्वारा बनाई गई फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित है। वहीं अगर फिल्म एनिमल की बात करें, तो रणबीर कपूर इस फिल्म में एक्टर सीरियस डेडली लुक में दिखाई देंगे।
मैरी क्रिसमस-योद्धा
फिल्म मैरी क्रिसमस कटरीना कैफ की पहली तमिल डेब्यू फिल्म होगी, जिसमें वो एक्टर विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगी। इसी के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा जवान का किरदार निभाएंगे, जो आतंकियों से लड़कर यात्रियों की जान बचाता है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
1 day ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
1 day ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
2 days ago1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ी एक्ट्रेस; 10 साल अटकी फिल्म
2 days ago23 साल में बनी ‘लव एंड गॉड’, रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines