Bollywood First Superhero: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार हीरो हैं. हिंदी सिनेमा के पहले सुपरहीरो की बात करें तो इसका श्रेय ऋतिक रोशन को जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन से पहले भी दो एक्ट्रेस सुपरहीरो के रोल को निभा चुकी हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि वो हसीनाएं कौन थीं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
पहली फीमेल सुपरहीरो
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फियरलेस नादिया थीं. जी हां, साल 1935 में फियरलेस नादिया ने फिल्म ‘हंटरवाली’ में सुपरहीरो का किरदार निभाया था. इस फिल्म से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. फिल्म में नादिया चाबुक चलाने वाली एक स्टंटवुमन थीं.
निरूपा रॉय बनी थीं ‘सुपरमैन’
इस फिल्म में नादिया का स्टंट और एक्शन बेहद शानदार था. इतना ही नहीं बल्कि इस किरदार को निभाकर एक्ट्रेस भारत की पहली ऑन-स्क्रीन फीमेल हीरो और स्टंटवुमन बनीं. इस किरदार को निभाकर उन्होंने सुपरहीरो के कॉन्सेप्ट को सेट किया था. इसके बाद साल 1960 में फिल्म ‘सुपरमैन’ में निरूपा रॉय ने ‘सुपरमैन’ का किरदार निभाया था.
‘दुखियारी मां’ बनकर हुईं फेमस
निरूपा रॉय का ये किरदार बेहद फेमस हुआ था और लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी. 1960 में पर्दे पर लोगों ने उनका एक अलग ही रूप देखा था. हालांकि, इसके बाद वो पर्दे पर एक ‘दुखियारी मां’ के अंदाज में नजर आईं और उनके इस किरदार को भी लोगों ने खूब सराहा और उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी.
ऋतिक रोशन नहीं पहले सुपरहीरो
इस हिसाब से फिल्म के रूप में फियरलेस नादिया पहली फीमेल सुपरहीरो थीं और निरूपा रॉय ने ‘सुपरमैन’ के रूप में पहला ‘मेल’ सुपरहीरो किरदार निभाया था. इन दोनों के बाद ही ऋतिक रोशन को सुपरहीरो की रूप में देखा गया था. इस हिसाब से ऋतिक रोशन पहले सुपरहीरो नहीं थे बल्कि एक फीमेल पहली सुपरहीरो बनकर दुनिया के सामने आई थीं, जिन्हें हर किसी ने बेहद प्यार दिया था और वो खूब पॉपुलर भी हुई थीं.
यह भी पढ़ें- ‘Baahubali 2 से लेकर Saaho तक…’, इन फिल्मों से प्रभास ने किया है 4430 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines