हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पिता की आखिरी फिल्म देख इमोशनल हुए Bobby Deol, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Dharmendra Last Film Ikkis. image credit- social media

Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 24 नवंबर को अभिनेता का निधन हो गया था. हीमैन के निधन से अभी भी कुछ लोग नहीं निकल पाए हैं. इस बीच अब बॉबी देओल ने अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देखी, जिसे देखने के बाद एक्टर इमोशनल नजर आए. इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉबी देओल का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल पैप्स के कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं और हाय भी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद किया. हालांकि, जैसे ही वो कार में जाकर बैठते हैं, तो अपनी आंख से आंसू पोंछते नजर आते हैं.

उदासी छुपाते नजर आए बॉबी

इसके अलावा बॉबी अपने चेहरे पर हाथ भी रखते हैं और अपनी उदासी को छुपाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग के बाद का है. बॉबी जैसे ही अपने पिता की आखिरी फिल्म देखकर आए, तो बेहद इमोशनल नजर आए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो उसी दौरान का है.

विज्ञापन

वाइफ और बेटा भी दिखे साथ

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ना सिर्फ बॉबी देओल बल्कि उनकी पत्नी तान्या देओल और बेटे आर्यमन देओल भी पीछे की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बॉबी कार की आगे वाली सीट पर बैठे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

गौरतलब है कि धर्मेंद्र की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ को पहले 25 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ये फिल्म 1 जनवरी, 2026 को रिलीज की जाएगी. हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि लोगों को भी बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने 22 की उम्र में दिया था पहला ऑडिशन, टू-पीस पहनने से कर दिया था इनकार, Video Viral

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola